बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने आज फ़िल्म इंडस्ट्री में अपने 50 साल पूरे कर लिए है । अपने पापा की इस गोल्डन जुबली पर उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने एक खास अंदाज में अपने पापा अमिताभ बच्चन के नाम एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट लिखा है । अभिषेक बच्चन ने अमिताभ की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए अपने पापा परव प्राउड फ़ील किया है । इस फ़ोटो की खास बात ये है कि ये फ़ोटो अमिताभ बच्चन की बॉलीवुड डेब्यू फ़िल्म सात हिंदुस्तानी की है जिसे अभिषेक ने शेयर किया है ।

50 Years of Amitabh Bachchan: अभिषेक बच्चन ने 'पापा' अमिताभ बच्चन पर प्राउड फ़ील करते हुए कही दिल को छू लेने वाली बात

अभिषेक बच्चन ने अमिताभ बच्चन के लिए लिखा पोस्ट

अभिषेक ने लिखा, 'सिर्फ बेटा ही नहीं बल्क‍ि एक एक्टर और फैन के तौर पर भी....हम सबको एक महानता को देखने का अवसर मिला! इसमें बहुत कुछ प्रशंसा करने वाला, सीखने वाला और सराहने वाला है । सिनेप्रमियों की कई पीढ़ियां यह कह सकती हैं कि उन्होंने बच्चन के जमाने को देखा है । फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने पर आपको बहुत बधाई पा, हम अब अगले 50 साल का इंजतार करते हैं. बहुत सारा प्यार ।'

बता दें कि, अमिताभ ने साल 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से बॉलिवुड में कदम रखा था । अपनी पहली ही फ़िल्म से उन्होंने साबित कर दिया था कि वे कितने बेहतरीन अभिनेता है । इसके बाद बिग बी को उनके फ़िल्मी करियर की दूसरी फिल्म आनंद ने उन्हें पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिलाया ।

यह भी पढ़ें : अमिताभ बच्चन ने अपनी वसीयत बेटी श्वेता और बेटे अभिषेक के बीच बराबर-बराबर बांटी

वर्तमान के वर्क फ़्रंट की बात करें तो बिग बी इन दिनों टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करते हुए नजर आ रहे । इसके बाद वह गुलाबो-सिताबो, ब्रह्मास्त्र, झुंड और चेहरे जैसी फ़िल्मों में नजर आएंगे ।