दुनिया भर के दर्शक और प्रशंसक अमेजॉन प्राइम वीडियो पर विद्या बालन अभिनीत शकुंतला देवी के वर्ल्ड प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद से यह अनुमान स्पष्ट हो गया है, जिसे दर्शकों के जबरदस्त रिस्पांस के कारण कुछ घंटों पहले ही रिलीज़ करना पड़ा था । शकुंतला देवी विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने वाली, पहली भारतीय भाषी बायोपिक है और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विद्या बालन इस फ़िल्म में शकुंतला देवी की भूमिका में नज़र आएंगी जिन्हें अविश्वसनीय रूप से तेजी से गणना करने की उनकी क्षमता के लिए "ह्यूमन कंप्यूटर" नाम से जाना जाता था ।

शकुंतला देवी की अद्भुत प्रतिभा के साथ एक माँ और बेटी के बीच की कहानी को भी दर्शाएगी विद्या बालन की फ़िल्म, शकुंतला देवी की बेटी अनुपमा बनर्जी को है फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार

अनु मेनन द्वारा निर्देशित और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स प्रोडक्शंस और विक्रम मल्होत्रा (अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट) द्वारा निर्मित, इस बायोग्राफिकल ड्रामा फ़िल्म में सान्या मल्होत्रा भी नज़र आएंगी, जो शकुंतला देवी की बेटी की भूमिका निभा रही है, जिनके साथ शकुंतला देवी ने एक असाधारण लेकिन न्यारा रिश्ता साझा किया था । साथ ही, अभिनेता जिशु सेनगुप्ता और अमित साध भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं । पटकथा अनु मेनन और नयनिका महतानी द्वारा लिखित है, जबकि संवाद इशिता मोइत्रा द्वारा लिखे गए हैं । भारत में प्राइम सदस्य और दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में दर्शक, 31 जुलाई से यह उच्च प्रत्याशित बायोपिक देख सकते हैं ।

अनु मेनन ने साझा किया,“शकुंतला देवी बनाना एक ऐसा रमणीय और उत्साहपूर्ण अनुभव रहा है, जहाँ हमने किंवदंती के अविश्वसनीय सफ़र और इतने सारे पहलुओं की खोज की, जिसका हमारे पास कोई सुराग नहीं था ! उनके बारे में हमने जितना देखा या पढ़ा है, उनकी ज़िंदगी में उससे भी बहुत कुछ अधिक था। हमने अनुपमा बनर्जी से बात करते हुए लगभग तीन साल बिताए जहाँ उन्होंने अपनी माँ की कहानी की कई परतें खोली! अनुपमा और उनके पति, अजय अभय कुमार बेहद खुले मिजाज और ईमानदार थे। हमें एक बेटी की नज़र से, शकुंतला को एक विशेष, अंतरंग तरीके से समझने का मौका मिला! हमें न केवल एक अद्भुत प्रतिभा की कहानी मिली, बल्कि एक माँ और बेटी के बीच एक सुंदर प्रेम कहानी भी मिली ।”

अनुपमा बनर्जी कहती है, “अजय (अभय कुमार)- मेरे पति और मैंने, अनु मेनन और नयनिका महतानी के साथ इंस्टेंट कनेक्शन महसूस किया और हमें पता था कि हम मेरी अविश्वसनीय माँ के सार और भावना को कैप्चर करने के लिए उन पर भरोसा कर सकते हैं ! हम रोमांचित हैं कि विक्रम मल्होत्रा और अबुंदंतिया ने इस प्रॉजेक्ट को अपनाया और इसे आकार दिया । अजय और मैं, इनसे बेहतर प्रोड्यूसर्स की उम्मीद नहीं कर सकते थे ।

c531c854-461c-4fe2-b0a7-ecbe9fd3baec

मुझे इस बात की भी ख़ुशी है कि मुझे स्क्रिप्ट के विकास में महत्वपूर्ण इनपुट करने का अवसर मिला क्योंकि एक तरफ़ जहाँ गणित के प्रति मेरी माँ के जुनून और प्यार से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ़ रखता है, तो वही दूसरी ओर वह बहुमुखी थीं - हमेशा नई चीज़ें करना, नई जगहों की यात्रा करना, जी भर के जीने में विश्वास रखतीं थी । मेरी माँ के आसपास कभी भी उदासी वाला माहौल नहीं होता था, वह हमेशा से पार्टी की जान थी, वह सिनेमा, सिंगिंग, और डांस से प्यार करती थी, कपड़े पहनना पसंद करती थी, दुनियाभर में उनके दोस्तों का सबसे बड़ा ग्रुप था । संक्षेप में, मुझे खुशी है कि यह फिल्म उनकी ऊर्जा, हंसी और उत्साह को बरकरार रखने में कामयाब रही है । मैं फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रही हूं और मुझे यकीन है कि दर्शकों को मेरी मां के बारे में अधिक जानकार मजा आएगा ।”