फरहान अख्तर स्टारर वॉर-ड्रामा फिल्म 120 बहादुर भारतीय सेना के इतिहास के सबसे वीर लेकिन कम जाने जानें वाले किस्सों में से एक, रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है। 1962 की कड़ाके की ठंड के दौरान लड़ी गई भारत-चीन वॉर पर बनीं यह फिल्म एक सच्ची वीरता की कहानी है, जिसमें 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 भारतीय सैनिकों ने अपनी आखिरी सांस तक उनसे कहीं ज़्यादा बड़े चीनी सैनिकों के खिलाफ डटकर मुकाबला किया था।

फरहान अख्तर और 120 बहादुर की टीम ने रिलीज से पहले भारत-चीन वॉर के असली वीरों सुबेदार ऑनररी कैप्टन राम चंदर यादव और हवलदार निहाल सिंह से की खास मुलाकात

120 बहादुर की टीम की असली वीरों से ख़ास मुलाक़ात

यह फिल्म उन बहादुर सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने अपनी जान देश के लिए कुर्बान कर दी। हाल ही की बात करें तो 120 बहादुर की टीम के लिए एक बेहद इमोशनल पल तब आया जब उनकी मुलाकात रेजांग ला की लड़ाई के असली वीरों यानी सूबेदार ऑनरेरी कैप्टन राम चंदर यादव और हवलदार निहाल सिंह से हुई, जो आज भी हमारे बीच मौजूद हैं।

दिल्ली में, फिल्म प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर, के साथ डायरेक्टर रज़नीश “रेज़ी” घई, को रियल लाइफ हीरो और उनके परिवारों से मिलने का मौका मिला। इस पल के खास इमोशंस में और गहराई जोड़ते हुए, फिल्म में सूबेदार ऑनरेरी कैप्टन राम चंदर यादव और हवलदार निहाल सिंह की भूमिका निभा रहे स्पर्श वालिया और अतुल सिंह ने भी अपने रियल लाइफ इंस्पीरेशन से मुलाकात की, जिसकी झलक सामने आई है।

फरहान अख्तर ने दो रेजांग ला युद्ध के सर्वाइविंग हीरोज़, सूबेदार ऑनरेरी कैप्टन राम चंदर यादव जी और हवलदार निहाल सिंह जी से टीम 120 बहादुर की मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “रेजांग ला की लड़ाई के दो सर्वाइविंग हीरोज़, सूबेदार ऑनरेरी कैप्टन राम चंदर यादव जी और हवलदार निहाल सिंह जी के साथ दोपहर बिताना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी। @SparshWaliaa और @AtulSingh4199 से उनकी मुलाकात करवाना भी एक खास पल था, वह हमारी फिल्म के वो एक्टर हैं, जो पर्दे पर उनका किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में हम फिर से उनका धन्यवाद करते हैं, उन्होंने हमें अनुमति दी कि हम उनकी कहानी फिल्म में दिखा सकें।”

120 बहादुर, एक सच्ची वीरता की कहानी है। 120 जवानों ने 1962 की रेजांग ला की लड़ाई को डटकर लड़ा था और उन्होंने अपनी देश की सीमा की रक्षा की थी। इस तरह से यह भारतीय सैन्य इतिहास के सबसे बहादुर आखिरी मुकाबलों में से एक बन गया। ऐसे में, इस पूरी फिल्म में एक मजबूत संदेश गूंजता है- “हम पीछे नहीं हटेंगे।”

रज़नीश रेज़ी घई द्वारा डायरेक्टेड, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज) द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 120 बहादुर एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन है। यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।