
1. एक था टाइगर के सीक्वल के रूप में टाइगर जिंदा है को प्लान नहीं किया गया था । निर्देशक अली अब्बास जफर ने इसे एक सोलो राजनैतिक थ्रिलर फ़िल्म के रूप में लिखा था । लेकिन जब प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने उन्हें इसके लिए मनाया तो फ़िर उन्होंने अपना विचार बदल दिया ।
2. टाइगर जिंदा है, असल जिंदगी में इराकी आतंकवादियों से मलयाली नर्सों के एक समूह के के बचाव पर आधारित है । सलमान का किरदार, हालांकि, पूरी तरह से काल्पनिक है ।
3. इसी थीम पर एक मलयाली फ़िल्म बनाई गई थी जिसे काफ़ी सराहा गया था । इस फ़िल्म में कोई हीरो नहीं था नर्सों को बचाने के लिए ।
4. कैटरीना कैफ टाइगर श्रृंखला के दोनों हिस्सों में एक से अधिक तरीकों से एक कॉमन लिंक है । वह कबीर खान, जिसने एक था टाइगर है को निर्देशित किया था, की अच्छी दोस्त हैं और अली अब्बास जफ़र, जिसने इसके सीक्वल को निर्देशित किया है की भी अच्छी दोस्त हैं । कैटरीना ने अतीत में दोनों के साथ फिल्में बनाई हैं ।
5. सलमान खान की पिछली फ़िल्म ट्यूबलाइट बॉक्सऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी । टाइगर जिंदा है (TZH) को संजय भंसाली की पद्मावती के स्थगन से लाभ होने की उम्मीद है, क्योंकि इसके सामने दिसंबर में रिलीज होने वाली कोई और संभावित ब्लॉकबस्टर्स नहीं हैं ।
6. टाइगर सीक्वल को दो साल के अंदर में यश राज की दूसरे ब्लॉकबस्टर फ़िल्म होने की उम्मीद की जा रही है । इसके पहले यश राज की सुल्तान ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी । और अंदाज लगाइये क्या ? दोनों में सलमान खान है । जाहिरा तौर पर बैनर अन्य नायकों (सलमान) के सुपरस्टारडम के माध्यम
से हीरो-गिरी की ऊंचाई को तलाश रहा है । निकट भविष्य में यश राज के चहेते नीले आंखों वाले खान (शाहरुख) के साथ किसी भी फ़िल्म की घोषणा नहीं की गई है ।
7. जाहिर है यशराज में महिला बॉस, हमारा मतलब है कि रानी मुखर्जी ने टाइगर की भीड़ देखी है और लगता है कि यह एक संभावित ब्लॉकबस्टर है । और आदित्य चोपड़ा अपनी पत्नी के अंदर के अहसास पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं ।
8. कैटरीना को टाइगर सीक्वल में लाने के लिए सलमान खान के बहुत बड़ा रोल निभाया । जैसे ही टाइगर जिंदा है ब्लॉकबस्टर साबित हो जाती है, वैसे ही निर्देशक अली अब्बास जफर सहित टीम ने इस सीरिज की तीसरी फिल्म में फ़िर से उन्हें लेने का वादा किया है ।
9. अपनी पिछली फ़िल्म ट्यूबलाइट की असफ़लता के बाद अंधविश्वास के चलते अब सलमान खान ने अपनी किसी भी फ़िल्म में अपने भाईयों या रिश्तेदारों के साथ काम न करने का फ़ैसला किया है । ट्यूबलाइट में सोहेल खान सलमान के भाई के किरदार में नजर आए थे । कम से कम टाइगर जिंदा है में तो नहीं ।
10. टाइगर जिंदा है यश राज की अब तक की सबसे महंगी प्रोडक्शन फ़िल्म है ।
















