
जिस तरीके की फ़िल्में वरुण धवन इस समय कर रह रहे हैं तो ये कहना गलत नहीं होगा कि वरुण धवन जल्द ही टॉप हीरो की जगह पर पहुंच जाएंगे । हालांकि वरुण के पास कुछ बेहतरीन फ़िल्में पाइपलाइन में हैं जिन्हें वरुण धवन करने वाले हैं, वहीं एक बड़े बैनर की फ़िल्म से भी वरुण का नाम जोड़ा जा रहा है । खबरों का बाजार गर्म है कि वरुण धवन महानायक अमिताभ बच्चन के साथ आगामी फ़िल्म डब्बा गुल में नजर आने वाले हैं ।
खबर ये भी है कि इस फ़िल्म में जैसा की नाम से समझ आ रहा है कि मुंबई के डब्बावालों के जीवन को दर्शाया जाएगा और फ़िल्म में अमिताभ बच्चन सभी डब्बा वालों के प्रमुख का किरदार अदा करेंगे । वहीं वरुण एक एमबीए टॉपर का किरदार अदा करेंगे, जो डब्बा वालों के साथ दो महीने की इंटर्नशिप के लिए भर्ती हुआ है । इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन और वरुण धवन की एक-दूसरे के साथ बॉंडिंग को हाइलाइट किया जाएगा ।
हालांकि इस फ़िल्म को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन खबर है कि इस फ़िल्म को यशराज फ़िल्म्स द्दारा प्रोड्यूस किया जाएगा और प्रदीप सरकार द्दारा निर्देशित किया जाएगा ।
















