हमने आपको पहले बताया था कि, दिशा पटनी सलमान खान की महत्वाकांक्षी फ़िल्म भारत में ट्रैपीज़ आर्टिस्ट के रूप में दिखाई देंगी । क्योंकि इस फ़िल्म में इस फ़िल्म में भारत के 70 सालों का इतिहास दर्शाया जाएगा इसलिए दिशा इसमें 60 के दशक की ट्रैपीज आर्टिस्ट की भूमिका निभाअती हुईं दिखाई देंगी । इस रोल को दृढ़ विश्वास के साथ, बागी 2 की अभिनेत्री दिशा पटनी एक व्यापक प्रशिक्षण से गुजरेंग़ी । और, वह इसके लिए स्पेन में एक महीने की कड़ी ट्रेनिंग लेंगी ।

Whoa! सलमान खान की भारत के लिए दिशा पटनी को करना होगा ये सब

जैसा की सभी को पता है कि भारत के निर्देशक अली अब्बास जफ़र ने अपनी इस महत्वाकांक्षी फ़िल्म के लिए काम पहले ही शुरू कर दिया है । बता दें कि यह फ़िल्म एक कोरियन ड्रामा ओड टू माय फ़ादर पर बेस्ड है । और अली इसे भारतीय संवेदनाओं को देखते हुए बनाएंगे । इस फ़िल्म में खासतौर पर 60 के दशक का सर्कस भी दिखाया जाएगा, जो उस समय काफ़ीइ लोकप्रिय हुआ करता था । और उसी सर्कस के सीक्वंस के अंतर्गत दिशा को ट्रैपीज आर्टिस्ट यानी सर्कस में कलाबाजियां करते हुए दिखाया जाएगा ।

दिशा पटनी लेंगी सख्त ट्रेनिंग

दिशा जल्द ही अपने हिस्से की शूटिंग शुरु कर देंगी । लेकिन शूटिंग शुरू करने से पहले दिशा को ट्रैपीज आर्टिस्ट के कौशल को सीखना होगा तभी वो अपने किरदार के साथ न्याय कर पाएंगी । और इसके लिए, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ट्रैपीज आर्टिस्ट को भारत बुलाया गया है ताकि वो दिशा को ट्रेंड कर सके । ये टीम 14 से 15 जुलाई को भारत पहुंच जाएगी और दिशा अगले दो हफ़्तों तक प्रतिदिन 6 घंटे इसकी ट्रेनिंग लेंगी ।

यदि फ़िल्म में दिशा के लुक की बात करें तो, सलमान और प्रियंका के बदलते हुए लुक के विपरीत दिशा का एक ही लुक होगा । दिशा की एंट्री फ़िल्म में एक विशेष युग के दौरान होगी और जिसमें वह एक ननयुवती का किरदार निभाएंगी । बहरहाल दिशा अपने रोल के व्यापक प्रशिक्षण की खातिर अगले दो हफ़्तों तक काफ़ी व्यस्त रहेंग़ी ।

यह भी पढ़ें : खुलासा : दिशा पटनी का सिक्सर, सलमान खान की भारत में मिला अहम रोल

भारत, में सलमान, प्रियंका और दिशा के अलावा सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे । इस फ़िल्म की शूटिंग 20 जुलाई से शुरु होने की उम्मीद है ।