बागी 2 की जबरदस्त सफ़लता के बाद, दिशा पटनी अब सफ़लता के पाएंदान पर पहुंच चुकी है । दिशा पटनी ने भले ही अपने अभी तक के फ़िल्मी करियर में कुछ ही फ़िल्में की हो लेकिन उनमें भी उनकी बेहतरीन अदायगी से हर कोई प्रभावित है । और इसलिए आज उनके पास बड़ी-बड़ी फ़िल्मों की लाइन लगी हुई है । बागी 2 के बाद अब दिशा पटनी को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला है । जी हां, अब दिशा सलमान और प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी आगामी फ़िल्म भारत में एक अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी ।

खुलासा : दिशा पटनी का सिक्सर, सलमान खान की भारत में मिला अहम रोल

हालांकि इस फ़िल्म में दिशा लीडिंग लेडी के रूप में नजर नहीं आएंगी । खबरों की मानें तो, दिशा का रोल इस फ़िल्म में भले ही छोटा हो लेकिन वह फ़िल्म की कहानी में बहुत ही महत्वपूर्ण होगा । हालांकि दिशा के रोल के बारें में कोई ज्तादा जानकारी तो बाहर नहीं आई है लेकिन फ़िर भी कहा जा रहा है कि, इस फ़िल्म में दिशा का किरदार 60 के दशक की सर्कस कलाकार के तौर पर दिखाया जाएगा । वह एक ट्रैपीज़ आर्टिस्ट के रूप में दिखाई देंगी । आपको बता दें कि अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित इस फ़िल्म में भारत के 70 सालों का इतिहास होगा, जिसमें भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी को भी शामिल किया गया है । खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग भारत-पाकिस्तान सीमा पर भी की जाएगी ।

इसलिए भारत फ़िल्म के लिए अली अब्बास ने दिशा पटनी को चुना

आपको बता दें कि भारत फ़िल्म में दिशा सर्कस सेट-अप में एक ट्रैपीज़ आर्टिस्ट, जो सर्कस में कलाबाजिया करता है, के रूप में नजर आएंगी । इस फ़िल्म में सर्कस वाला सीक्वंस, दरअसल, राज कपूर की कल्ट फ़िल्म मेरा नाम जोकर को एक ट्रिब्यूट होगा । और ये फ़िल्म भारत के निर्देशक अली अब्बास जफ़र की पसंदीदा फ़िल्म है । भारत फ़िल्म मिलने से दिशा की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है । वहीं अली भी दिशा को अपनी फ़िल्म में शामिल करके बहुत खुश और उत्साहित है । अली ने स्वीकार किया कि, स्क्रीन पर दिशा और सलमान का तालमेल, सर्कस की पृष्ठभूमि में सेट होगा, जो कि काफी दिलचस्प होगा । अली ने दिशा की ख़ूबसूरती और एथलेटिक फिज़ीक की वजह से उन्हें इस रोल के लिए चुना है ।

इसके अलावा, फ़िल्म की तैयारी के बारें में बात करें तो, दिशा अपने किरदार में जान डालने के लिए ट्रैपीज़ आर्टिस्ट जिस तरह से परफ़ोर्म करते है, उस कला को सीखेंगी और सर्कस की हर बारिकी को सीखेंगी । दिलचस्प बात है कि, दिशा ने अपनी पिछली फ़िल्म के लिए मार्शल आर्ट सी्खी थी और पिछले कुछ सालों से जिमानिस्ट भी कर रही है ।

वहीं दूसरी तरफ़, दिशा सुपरस्टार सलमान के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्सहित है । यह उनके लिए एक सपने के पूरे होने जैसा है । इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि, वह इस फ़िल्म की शुरूआत करने के लिए बेसब्री से इतंजार कर रही है ।

यह भी पढ़ें : HOT! दिशा पटनी ने अपनी टी-शर्ट ऊपर उठाकर दिखाए अपने एब्स

भारत के बारें में बात करें तो, इसे बड़े पैमाने पर अबु धाबी, स्पेन, पंजाब और दिल्ली में फ़िल्माया जाएगा ।