रणबीर कपूर ने राजकुमार हिरानी की हालिया रिलीज फ़िल्म संजू में इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया है कि उम्मीद लगाई जा रही है कि इस साल के सभी पुरस्कार पर उन्होंने कब्जा कर लिया है । हर कोई रणबीर कपूर के बेमिसाल प्रदर्शन की सराहना करते नहीं थक रहा है । और ये बात रणबीर को काफ़ी प्रफ़्फ़ुलित कर रही है । हाल ही में जब रणबीर ने एनडीटीवी को एक इंट्रव्यू दिया तो उसमें उनसे उनके और आलिया भट्ट के बीच कथित रिलेशनशिप के बारें में पूछा गया । और उन्हें इस बात से कोई हैरानी नहीं हुई कि अब रणबीर और आलिया को लोग रालीया के नाम से पुकारने लगे है ।

सैफ़ीना, विरुष्का के बाद अब रणबीर कपूर-आलिया भट्ट को मिला नाम 'रालिया'

रणबीर कपूर को बुरा नहीं लगा रालिया नाम

दिलचस्प बात ये है कि, जब रणबीर, जो आलिया भट्ट के साथ अपने उभरते हुए अपने रोमांस को लेकर काफ़ी बेबाक रहे हैं और जब उन्हें ‘रालिया’ नाम के बारें में बताया गया, जैसा कि ‘सैफ़ीना’ और ‘विरुष्का’ है, तो रणबीर ने इस पर एक अलग ही प्रतिक्रिया दी । रणबीर ने इस बारें कहा कि, “नहीं मुझे नहीं पता इस नाम के बारें में । लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे इसे ब्रह्मास्त्र की रिलीज के दौरान जरूर इस्तेमाल करेंगे ।” बता दें कि इस फ़िल्म में रणबीर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे ।अयान मुखर्जी द्दारा निर्देशित इस फ़िल्म के लिए रणबीर खासे उत्साहित हैं ।

यह भी पढ़ें : रणबीर कपूर नहीं चाहते कि आलिया भट्ट के साथ उनका 'लव अफ़ेयर' कोई रिएल्टी शो बने

फ़िल्मों की बात करें तो, रणबीर की हालिया रिलीज फ़िल्म संजू को जबरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है । हर कोई इस फ़िल्म को पसंद कर रहा है । कल रिलीज हुई संजू इस साल की ओपनिंग डे में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई है ।