ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर स्टारर वॉर 2 इस समय भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन चुकी है। एक दिन पहले रिलीज़ हुए ट्रेलर ने देशभर में जबरदस्त हलचल मचा दी है । YRF स्पाई यूनिवर्स की इस नई किस्त को लेकर न सिर्फ भारत में, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी जबरदस्त चर्चा है — खासतौर पर इसके विजुअल्स, स्केल और हाई-ऑक्टेन ऐक्शन सीक्वेंसेज़ को लेकर। और अब सामने आया है कि फिल्म के इस अभूतपूर्व स्तर के पीछे कारण क्या है। ट्रेड सूत्रों के अनुसार, वॉर 2 ना सिर्फ YRF स्पाई यूनिवर्स की सबसे महंगी फिल्म है, बल्कि यह अब तक की सबसे बड़ी और सबसे महत्वाकांक्षी बॉलीवुड एक्शन फिल्म भी मानी जा रही है।

पठान और टाइगर 3 को पीछे छोड़ते हुए 400 करोड़ के बजट में बनी इंडिया की सबसे महंगी स्पाई थ्रिलर वॉर 2 ; एक्टिंग और डायरेक्शन फीस पर ही खर्च हुए 150 करोड़- जानें पूरे बजट का ब्रेकडाउन

400 करोड़ के बजट में बनी वॉर 2

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े एक ट्रेड सोर्स ने खुलासा किया, “वॉर 2 को 400 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया गया है, जो टाइगर 3 (350 करोड़ रुपये) और पठान (325 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा है। इस राशि में मार्केटिंग और प्रचार का बजट शामिल नहीं है, जिसे अलग से रखा गया है ।”

फिल्म में छह दमदार और यूनिक एक्शन सीक्वेंस तैयार किए गए हैं, जो दर्शकों को इंडिपेंडेंस डे 2025 वीकेंड पर एक रोमांचक सफर पर ले जाएंगे। इन दृश्यों को लेकर चर्चा है कि वे इंटरनेशनल लेवल के स्टैंडर्ड पर खरे उतरते हैं।

कलाकारों की फीस ने तोड़े रिकॉर्ड 

वॉर 2 में सिर्फ फिल्म का स्केल ही नहीं, कलाकारों की फीस भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। एनटीआर जूनियर एनटीआर को 70 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस दी गई है। वहीं ऋतिक रोशन को 50 करोड़ रुपये की अपफ्रंट फीस मिली है, साथ ही उन्हें प्रॉफिट शेयरिंग का बैक-एंड डील भी दिया गया है । इसके अलावा कियारा आडवाणी को 15 करोड़ रुपये और अनिल कपूर को 10 करोड़ रुपये मिले हैं। फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी को भी 30 करोड़ रुपये की फीस दी गई है।

केवल अभिनय और निर्देशन की फीस पर ही करीब 150 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि बाकी के 220 करोड़ रुपये फिल्म की स्केल और विजुअल एक्सपीरियंस पर लगाए गए हैं। सूत्र के अनुसार, “वॉर 2 का हर दृश्य दर्शकों को एक ऐसा सिनेमाई अनुभव देगा जो वो भूल नहीं पाएंगे।”

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी वॉर 2, 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। यह फिल्म यशराज स्पाई यूनिवर्स की छठी किस्त होगी, जिसकी शुरुआत 2012 में एक था टाइगर से हुई थी। इसके बाद टाइगर ज़िंदा है, वॉर, पठान और टाइगर 3 इस यूनिवर्स का हिस्सा बन चुकी हैं।