विजय देवरकोंडा एक ऐसे स्टार हैं जिन्हें हमेशा दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है । नेशनल क्रश के खिताब से नवाजे गए इस सुपरस्टार के देश भर में बहुत बड़े प्रशंसक हैं, वह अपने प्रशंसकों से मिलने वाले प्यार को वापस देने से कभी नहीं चूकते। स्टार की ओर से ऐसा ही एक थैंक्सगिविंग जेस्चर #Deverasanta की परंपरा है, जिसे उन्होंने क्रिसमस के खास मौके पर लगभग 5 साल पहले शुरू किया था । 
विजय देवराकोंडा का अपने फ़ैंस को तोहफ़ा
जैसा कि हर साल विजय #Deverasanta के साथ अपने प्रशंसकों के लिए क्रिसमस को और खास बनाने के लिए नए और रोमांचक तोहफे लेकर आते हैं, इस साल की #Deverasanta2022 योजना काफी बड़ी और खास है क्योंकि उन्होंने अपने 100 प्रशंसकों के लिए एक ट्रिप प्लान की है जो पूरी तरह से मुफ्त होगी । हालांकि जहां उनके इस प्लान से उनके सभी फैन्स को हैरान कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ विजय ने अपने फैन्स के लिए ट्रिप की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ाते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोल किया है जिसमें उन्होंने अपने फैन्स से फेवरेट डेस्टिनेशन चूज करने में उनकी मदद मांगी हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- “#Deverasanta, एक परंपरा जो मैंने 5 साल पहले शुरू की थी । इस साल मेरे पास अब तक का सबसे अच्छा आइडिया है :) मैं आप में से 100 को ऑल एक्सपेंस पेड हॉलीडे पर भेजने जा रहा हूं । डेस्टिनेशन चुनने में मेरी मदद करें।#Deverasanta2022”
#Deverasanta, a tradition I started 5 years ago. This year I have the nicest idea so far :)
I am going to send 100 of you on an all-expense paid holiday. Help me in choosing the destination. #Deverasanta2022https://t.co/iFl7mj6J6v
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) December 25, 2022
जैसे ही सुपरस्टार ने ये पोल किया, दर्शकों ने ऑप्शन के साथ डेस्टिनेशन चुनने में मदद करने के लिए अपने वोट ड्रॉप किए - भारत के पर्वत, भारत के बीचेज, भारत की कल्चरल ट्रिप और भारत में डेजेर्ट्स ।
बता दें, विजय देवरकोंडा ने इस परंपरा को बहुत पहले शुरू किया था । पहले साल में, उन्होंने मसाब टैंक में जवाहरलाल नेहरू आर्किटेक्चर और फाइन ऑर्ट्स यूनिवर्सिटी का दौरा किया और सोशल मीडिया पर विजय को फॉलो करने वाले 50 प्रशंसकों का सेलेक्ट किया, और सभी को एक्टर ने खास तोहफे दिए। फिर उसके अगले साल में, विजय ने एक वीडियो पोस्ट किया और अपने सभी फॉलोअर्स और फैन्स से #DevaraSanta' के साथ अपनी शुभकामनाएं देने को कहा । उन्होंने वादा किया कि वह कम से कम 9-10 विसेज को पूरी करेंगे । फिर पिछले साल उन्होंने सौ विजेताओं के नाम की घोषणा की, जिन्हें क्रिसमस गिफ्ट के रूप में दस-दस हजार रुपये दिए जाएंगे ।
वर्कफ्रंट पर, विजय ने ब्रांड्स की दुनिया में कुछ बड़ी डील हासिल की हैं। इसके अलावा वह खुशी और जन गण मन में नजर आएंगे।
















