979429934

पिछले कई सालों से बॉलीवुड फिल्म मेकर साजिद नाडियावाला की सुपरहिट फिल्म जुड़वा, जिसमें सलमान खान डबल रोल में नजर आए थे, का सीक्वल बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं । लेकिन जल्द ही जुड़वा के सीक्वल का ऐलान हो गया जिसमें सलमान खान की जगह नई पीढ़ी के अभिनेता वरुण धवन को साइन किया गया । हालांकि वरुण को लगता है कि उनके ऊपर ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि वो सुपरस्टार सलमान खान के रोल के साथ न्याय कर पाएंगे या नहीं । वरुण धवन ने हाल ही में ये खुलासा किया कि वो जुड़वा 2 की स्क्रिप्ट का पहला ड्राफ़्ट सलमान खान को पढ़ने के लिए देंगे ।

फिल्म जुड़वा 2 पर बात करते हुए वरुण धवन ने बताया है कि, फिल्म की स्क्रिप्ट अभी पूरी तरह से तैयर नहीं है लेकिन जब ही ये स्क्रिप्ट तैयार हो जायेगी मैं और मेरे पापा, सलमान खान के पास जायेंगे और उन्हें स्क्रिप्ट सुनायेंगे ताकि वो उसमें अपना कुछ इनपुट दे सके ।  गौरतलब है कि डेविड धवन ही जुड़वा का सीक्वल बना रहे हैं  । वरुण धवन के पिता डेविड धवन का सलमान खान के साथ एक अच्छा तालमेल है और इसलिए वरुण पहले ही इस रोल के लिए बहुत नर्वस हैं कि वो कैसे फ़िल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान के रोल को निभाएंगे ।

जहां एक तरफ़ वरुण धवन फ़िल्म में डबल रोल निभाएंगे वहीं फ़िल्म की दो मुख्य अभिनेत्री के लिए भी तमाम अटकलें लगाईं गईं । लेकिन फ़िर फ़ाइनली परिणीती चोपड़ा को एक अभिनेत्री के रोल के लिए साइन किया गया है । क्योंकि परिणीति और वरुण फ़िल्म ढिशूम के एक गाने जानेमन आ में कमाल की कैमेस्ट्री दिखाई जिसके चलते परिणीति को एक रोल के लिए साइन किया गया ।