
जुलाई में रिलीज हुई सलमान खान और अनुष्का शर्मा अभिनीत फ़िल्म सुल्तान ने बॉक्सऑफ़िस पर नए-नए रिकॉर्ड्स बनाए । इस साल की अब तक की यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म है सुल्तान, जिसका हाल ही में टीवी पर प्रीमियर हुआ था ।
अब हमने सुना है कि, यशराज ने, जिसने सुल्तान को प्रोड्यूस किया था, सुल्तान के सेटेलाइट राइट्स सोनी पिक्चर्स को बेच दिए थे । अब फ़िल्म ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है । सोनी मैक्स को सुल्तान फिल्म के टेलीविजन प्रीमियर से 50 करोड़ रुपए की कमाई विज्ञापन आय के रूप में हुई है । यह अपने आप में रिकॉर्ड है । दिलचस्प बात ये है कि सुल्तान की प्रीमीयर 15 अक्टूबर को हुआ था लेकिन सारे विज्ञापन स्लॉट पहले ही बुक हो चुके थे । यही वजह है कि सुल्तान ने एक बार फिर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए । दूसरी मजे की बात ये है कि सुल्तान फिल्म के टेलीविजन प्रीमियर के लिए सोनी मैक्स ने 10 सेकेंड के विज्ञापन की कीमत बढ़ाकर 10 रुपए कर दी थी, वहीं सोनी मैक्स एचडी पर 10 सेकेंड के विज्ञापन के लिए चैनल ने 10 लाख रुपए वसूले ।
सलमान खान ने स्टार नेटवर्क के साथ अपनी आगामी 10 फ़िल्मों,जिसमें सुल्तान भी शामिल है, के लिए एक डील साइन की थी, और इस बात को ध्यान में रखते हुए सोनी ने कथित तौर सेटेलाइट राइट्स खरीदने के लिए 60 करोड़ रु अदा किए थे ।
















