
जब से रणबीर कपूर और वाणी कपूर अभिनीत फ़िल्म बेफ़िक्रे का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से दर्शकों के बीच इस फ़िल्म को लेकर जिज्ञासा बढ़ गई है और हर कोई इसकी बोल्डनेस को लेकर बात कर रहा है । ढेर सारे किसिंग सीन से भरी ये फ़िल्म यशराज बैनर की अब तक की सबसे बोल्ड फ़िल्म मानी जा रही है । आगामी रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म बेफ़िक्रे के पहले ट्रेलर में ही 12 किसिंग सीन है ।
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) जिसे प्रमाण पत्र पारित करने से पहले अंतरंग दृश्यों को काटने के लिए जाना जाता है । कई सारी हॉलीवुड और बॉलीवुड फ़िल्में उनकी अंतरंग फ़ेक्टर के कारण कटौती की शिकार जो जाती हैं । लेकिन बेफ़िक्रे के केस में ऐसा नहीं हुआ, फिल्म के ट्रेलर को दूसरों के विपरीत यूनिवर्सल/वयस्क (यू / ए) प्रमाणपत्र के साथ पारित किया गया ।
हाल ही में सीबीएफसी अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने एक साक्षात्कार में प्रमाणीकरण प्रक्रिया को संबोधित करते हुए कहा, 'जब हम परदे पर अंतरंग दृश्यों के साथ सख्ती से पेश आते हैं तो लोगों को समस्या है, और जब हम फ़िल्म में अंतरंग दृश्यों को बरकरार रखते हैं तो लोगों को समस्या है । बेफ़िक्रे की इमेज में अकेले किसिंग सीन नहीं है । उसमें प्यार के बारें में बहुत सारी चीजें है । फ़िल्म का ट्रेलर ये दिखाता है कि किसिंग प्यार की एक मिसाल के रूप में है, ये कोई सुरसुराहट के लिए नहीं है ।'
किसिंग सीन के बारें में बात करते हुए निहलानी ने आगे कहा कि, यह आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फ़िल्म है इसलिए इसमें फ़िल्माए गए इंटीमेट सीन सौंदर्यात्मक दिखते हैं अश्लील नहीं । उन्होंने आगे कहा कि, सभी चुंबन लंबे शॉट्स में हैं । उसमें किसिंग सीन को करीब से दिखाया है जो स्क्रीन पर ज्यादा से ज्यादा बढ़चढ़कर दिखता है । इसमें इंटीमेसी को विवेकशीलता से दिखाया गया है । क्यों सीबीसी, बेफ़िक्रे के ट्रेलर के साथ इतना उदार हुआ है ,इस पर उनका कहना है कि आदित्य चोपड़ा का विवेकशील निर्देशन किसिंग सीन को नेचुरल बनाता है अश्लील नहीं ।
निर्देशक आदित्य चोपड़ा द्दारा निर्देशित फ़िल्म बेफ़िक्रे 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















