
पहले हमने आपको बताया था कि, तापसी पन्नू अपनी फ़िल्म बेबी के निर्देशक नीरज पांडे के साथ फ़िर से काम करने को पूरी तरह से तैयार हैं । सुनने में आया है कि साल 2015 में अक्षय कुमार की फ़िल्म बेबी का प्रीक्वल आने वाला है जिसमें तपसी पन्नू भी नजर आएंगी । बेबी के प्रीक्वल में जाहिरतौर पर एक स्पेशल एजेंट के रूप तापसी की जर्नी को दिखाया जाएगा ।
खबरों के मुताबिक, फ़िल्म की स्क्रिप्ट अभी तैयार की जा रही है और हमने सुना है कि ये अक्षय कुमार का आइडिया था कि इस किश्त में एक महिला नायक को दिखाया जाए । गौरतलब है कि, अक्षय कुमार ने क ई महिलाओं को मार्शल आर्ट और सेल्फ़ डिफ़ेंस की शिक्षा देते हैं लेकिन वह बेबी में तापसी की छोटी सी मगर पावरफ़ुल भूमिका से काफ़ी प्रभावित हुए थे । यह भी सुनने में आ रहा है कि इस एक्शन थ्रिलर फ़िल्म का नाम कथिततौर पर मीरा रखा जा सकता है । हालांकि बेबी में तापसी के किरदार का नाम प्रिया था । तापसी इस फ़िल्म में काम करने के लिए काफ़ी उत्सुक हैं । अपने उत्साह को दर्शाते हुए तापसी ने कहा कि उन्होंने इस रोल के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं ।
वहीं दूसरी तरफ़, ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि मनोज वाजपेयी और मलयालम अभिनेता पृथ्वीराज भी इस फ़िल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे । इस फ़िल्म को शिवम नायर द्दारा निर्देशित किया जाएगा और इस फ़िल्म में अक्षय कुमार का एक कैमियो रोल भी होगा ।
















