946768993

बॉलीवुड की मिस फ़ैशनिस्टा सोनम कपूर अब भारत से कुपोषण को खत्म करने के लिए मैदन में उतर गईं हैं । दरअसल सोनम को, मुंबई स्थित गैर सरकारी संगठन फ़ाइट हंगर फ़ाउंडेशन नाम की एनजीओ के लिए भारत में कुपोषण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सद्भावना राजदूत बनाया गया है ।

इस मुद्दे पर सोनम कपूर ने कहा की, हर साल एक लाख से अधिक बच्चें देश में कुपोषण से संबंधित मुद्दों के कारण मर जाते हैं और यह उनकी समझ के बाहर था कि ये वो बच्चे हैं , जिन्हें पीने के लिए साफ़ पानी और उचित पोषण नहीं मिलता । सोनम ने आगे कहा कि, यदि जिस देश में लोग भूखे मर रहे है उस देश को प्रोडक्टिव और शांतिपूर्ण देश बनाना असंभव है । इस दिशा में काम करते हुए सोनम ने,इस मुद्दे को और ज्यादा गहराई से समझने हेतु एनजीओ फ़ाइट हंगर फ़ाउंडेशन की  प्रोजेक्ट साइट,मुंबई में छोटा साइन हॉस्पिटल का दौरा किया ।

जब सोनम इस हॉस्पिटल पहुंची तो वे कई कुपोषित मां और बच्चों से मिलीं, और अस्पताल के कर्मचारियों से भी इस बारें में बातचीत की । सोनम कपूर ने कहा, कुपोषण से ग्रस्त बच्चों को देखना वाकई बहुत दिल दहलाने वाला था । सोनम को महसूस हुआ कि ये आसानी से रोकने वाली हालत थी । भूख मुक्त भारत निर्माण की आशा के साथ सोनम ने कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में आगे आने और समर्थन  देने के लिए हर किसी से आग्रह किया ।