करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत बन रही फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 इस साल 23 नवबंर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म में जहां टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आएंगे वहीं अनन्या पांडे और तारा सुतारिया लीड एक्ट्रेस के रूप में अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी । और अब स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2, को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि, इस फ़िल्म में करण जौहर की पहली "स्टूडेंट" आलिया भट्ट भी टाइगर श्रॉफ के साथ एक गाने में नजर आएंगी । मेकर्स जल्द ही आलिया भट्ट और टाइगर श्रॉफ के साथ इस धमाकेदार गाने को शूट करेंगे ।

टाइगर श्रॉफ के साथ आलिया भट्ट का स्पेशल नंबर होगा
आलिया और टाइगर की जुगलबंदी वाले इस स्पेशल गाने को कॉरियोग्राफ़ करेंगी फ़राह खान । इस गाने में सिर्फ़ और सिर्फ़ टाइगर और आलिया ही नजर आएंगी । बताया जा रहा है कि यह स्पेशल नंबर काफ़ी लेविश होगा जिसे बड़े स्तर पर शूट किया जाएगा ।
न केवल आलिया, बल्कि मेकर्स ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन को भी कैमियो के लिए चुना है । हालांकि मेकर्स ने अभी तक ये खुलासा नहीं किया है वे फ़िल्म में कब और किस रूप में दिखेंगे । लेकिन ऊपर दी गई जानकारी के अनुसार इस गाने में आलिया और टाइगर थिरकते हुए नजर आएंगे ।
यह भी पढ़ें : क्या हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ का स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 के सेट पर जाना इत्तेफ़ाक है या इसके पीछे कोई और बात है…
हाल ही में अनन्या, टाइगर और तारा करण के टॉक शो, कॉफ़ी विद करण में नजर आए थे । यहां तीनों ने जमकर मस्ती की ।
















