794184508

विवादों से गहरा नाता रखने वाली लेखिका शोभा डे, जिन्हें ज्यादातर एसिडिक ट्विट्स के लिए जाना जाता है, रियो ओलिंपिक में गए भारतीय खिलाड़ियों को लेकर किए गए अपने एक ट्वीट के कारण, एक बार फ़िर एक बड़े विवाद में फ़ंस गईं हैं । दरअसल, शोभा डे ने सोमवार शाम ट्वीट किया कि -"टीम इंडिया का ओलिंपिक में लक्ष्य : रियो जाओ, सेल्फी लो, खाली हाथ वापस आओ । पैसे और अवसर की ये कैसी बर्बादी है !"

ये कहने की जरूरत नहीं है कि ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन पर शोभा डे के विवादित ट्वीट पर घमासान छिड़ गया है । हर किसी को शोभा डे का ये कमेंट नागवार गुजर रहा है और इस कमेंट के चलते शोभा डे को न सिर्फ आम लोगों की बल्कि कई महत्वपूर्ण और मशहूर हस्तियों की आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है और इसमें शामिल हैं गायक अभिजीत भट्टाचार्य । सिंगर अभिजीत ने शोभा डे के ट्विट पर जवाब दिया कि 'बेशर्म बुढ़िया, जो अपनी ही मातृभूमि, अपने बच्चों और अपने हुनर को गाली दे रही है ।' "Unstoppable shameless #besharam budia's .. abusing and cursing their own motherland, own children, own talents .." वहीं शोभा डे को अभिजीत के अभद्र शब्दों पर अभिनेत्री सोनम कपूर ने ट्विटर के जरिए जबाव दिया । सोनम ने अपने ट्विट में लिखा है कि आप दोहरे चरित्र के इंसान हैं । "You're such a hypocrite.."

सोनम के इस वार से अभिजीत तिलमिला गए । उन्होंने सोनम को जवाब देने के लिए उनके फिल्मी खानदान से जुड़े होने पर वार किया । उन्होंने ट्विट किया कि  'हम दोहरे चरित्र के हैं, लेकिन फिल्मी खानदान वालों की तरह दोहरे चरित्र के लोग नहीं हैं, हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है ।' "Yes @sonamakapoor we all r hypocrites bt not the Khandani FILMI type hypocrites nor page3, we r proud of our players".

गौरतलब है कि, शोभा डे के ट्विट पर ओलंपिक खिलाड़ी अभिनव बिंद्रा ने भी एतराज जताया । उन्होंने ट्विट कर शोभा को जवाब दिया । उन्होंने ट्विट किया है कि ये अनुचित व्यवहार है । आपको अपने एथिलीट्स पर गर्व होना चाहिए जो पूरे विश्व के खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं ।