साल 2023 में पठान, जवान और फिर डंकी से फ़िल्मों में अपनी ब्लॉकबस्टर वापसी करने के बाद शाहरुख खान एक बार फिर अपनी धमाकेदार वापसी करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं । शाहरुख खान इन दिनों पठान डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ किंग की शूटिंग में बिजी हैं, हालांकि ये फ़िल्म अभी तक ऑफ़िशियली अनाउंस नहीं हुई है । इसी बीच शाहरुख खान ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर फैंस से जुड़ने के लिए #AskSRK सेशन किया जिसमें उन्होंने किंग को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है ।

शाहरुख खान की किंग का लोगो 2 नवंबर को आएगा
सुनने में आ रहा है कि शाहरुख अपनी बर्थडे यानी 2 नवंबर को अपनी आगामी फ़िल्म का टाइटल और लोगो रिवील करेंगे । सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म में शाहरुख के साथ सुहाना भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं ।
हाल ही में हुए Ask SRK सेशन के दौरान, जब फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद ने शाहरुख खान से उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म के टाइटल रिवील को लेकर सवाल किया, तो शाहरुख ने मज़ेदार अंदाज़ में जवाब दिया, “@iamsrk हाहा... सर, ‘Remember’ – अच्छी चीज़ों में वक़्त लगता है। ‘There is’ – टाइटल रिवील के लिए अभी काम चल रहा है हमारी फिल्म का। #KING”
@justSidAnand kuch dikha na finally! Fans aur main dono tired ho gaye hain guessing game khelte khelte… aap ‘Remember’…’There is.. ‘…bol bolke kya tease kar rahe ho? https://t.co/FO6rAifDTi
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 30, 2025
इससे पहले शाहरुख ने सिद्धार्थ आनंद को टैग करते हुए कहा था, “@justSidAnand कुछ दिखाओ ना फाइनली! फैंस और मैं दोनों थक गए हैं ये गेसिंग गेम खेलते-खेलते… आप ‘Remember’…‘There is…’ बोल-बोलकर क्या टीज़ कर रहे हो ?”
यह मज़ेदार बातचीत शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद की आने वाली एक्शन एंटरटेनर फिल्म को लेकर उत्साह को और बढ़ा देती है। फिलहाल इसे किंग के नाम से जाना जा रहा है। यह फिल्म पठान (2023) के बाद दोनों की बड़ी वापसी मानी जा रही है।
SRK के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग पहले से ही जारी है, जबकि टाइटल को अभी गुप्त रखा गया है । यह दर्शकों में रोमांच बनाए रखने की टीम की सोच का हिस्सा है।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन और शाहरुख खान के नेतृत्व में यह प्रोजेक्ट पहले से ही चर्चा में है, और अब जब टाइटल रिवील को लेकर रहस्य और गहराया है, तो दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है।
















