
फ़िल्म शूटआउट वडाला से रईस तक ग्लैमरस सनी लियोन ने जितने भी आइटम नंबर किए हैं वो सभी चार्टबस्टर साबित हुए हैं । और अब सनी लियोन निर्देशक मिलन लूथरिया की आगामी फ़िल्म बादशाहो में भी एक आइटम डांस करने वाली हैं ।
आगामी फ़िल्म बादशाहो में सनी के आइटम डांस के बारें में विस्तार से बताते हुए मिलन लूथरिया ने बताया कि अजय देवगन और सनी लियोन के बीच ये आइटम नंबर फ़िल्माया जाएगा और दोनों को एक साथ देखना वाकई रोमांचित होगा साथ ही उन्हें पूरा विश्वास है कि ये गाना जैसे ही रिलीज होगा दर्शकों में फ़िल्म के लिए एक उत्सुकता जगा देगा । बेबी डॉल सनी लियोन की तारीफ़ करते हुए मिलन लूथरिया ने कहा कि जब सनी ने उनके साथ काम करने की अपनी इच्छा जाहिर की तब उन्होंने इस अवसर को इस्तेमाल करने का फ़ैसला किया । मिलन ने इस बात पर भी जोर दिया की ये गाना फ़िल्म में ग्लैमर का तड़का लगाएगा ।
निर्देशक मिलन लूथरिया की फ़िल्म बादशाहो एक पीरियड ड्रामा फ़िल्म है । यह फ़िल्म फिल्म राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित है जिसमें साल 1975 के आसपास की आपातकालीन स्थिती को दर्शाया गया है । इस फ़िल्म में अजय देवगन, ईशा गुप्ता, इमरान हाशमी, इलियाना डिक्रूज़, विद्युत जामवाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । भूषण कुमार और मिलन लूथरिया द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म बादशाहो 12 मई 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।
















