इस साल बॉलीवुड ने महिला पात्रों के आधार पर 2 फ़िल्मे स्त्री और राज़ी की सफलता देखी है । हाल ही में रिलीज हुई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत स्त्री जल्द ही आलिया भट्ट और विकी कौशल अभिनीत राज़ी के एक हफ़्ते का कलेक्शन महज़ 5 दिनों में पार करने के लिए तैयार है । आलिया भट्ट और विकी कौशल की राज़ी ने 7 दिनों में 56.5 9 करोड़ रुपये की कमाई थी, वही श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत स्त्री अपनी रिलीज के 4 दिनों के भीतर 48.34 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी हैं । जिस तरह से स्त्री बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार के साथ आगे बढ़ रही है, उससे यह निश्चित रूप से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह फ़िल्म राज़ी के 1 सप्ताह कलेक्शन को जल्द ही पार कर जाएगी ।

श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट जैसी महिला कलाकार ने भी बॉक्सऑफ़िस पर बनाया दबदबा
दोनों फिल्मों में लीड भूमिका में महिलायें थी, जबकि पुरुष कलाकारों को भी फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए खूब सरहाया गया है । बॉलीवुड की युवा महिलाओं ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा दिखाया बल्कि जनता जनार्दन से भी ढ़ेर सारा प्यार हासिल करने में कारगार रही है ।
इन दो वाणिज्यिक व्यवहार्य अभिनेत्रियों ने राजकुमार राव और विकी कौशल के करियर में भी एक बेंचमार्क स्थापित कर दिया है । यह ट्रेंड दीपिका पादुकोण और इरफान खान अभिनीत पिकू के साथ शुरू हुआ था जिसमें दीपिका मुख्य भूमिका निभा रही थी ।
यह कलेक्शन साबित करता हैं कि न केवल अभिनेताओं को बॉक्स ऑफिस पर अच्छे कलेक्शन के साथ सफ़लता मिलती है बल्कि श्रद्धा और आलिया जैसी महिला कलाकार भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन के साथ विजय प्राप्त कर रही है ।
दोनों फिल्में महिलाओं पर आधारित मजबूत संदेश पेश करती है । स्त्री प्रभावी रूप से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान का तात्पर्य है, जबकि राज़ी भारतीय खुफिया क्षेत्र में महिला शक्ति का प्रदर्शन करती है ।
इन फिल्मों में न सिर्फ अभिनेत्रियों की भूमिकाओं ने दर्शकों को प्रभावित किया बल्कि राजकुमार राव और विकी कौशल जैसे कलाकार भी अपनी भूमिकाओं से सभी का ध्यान आकर्षित करने में सफ़ल रहे ।
यह भी पढ़ें : 'मर्द को दर्द' देकर श्रद्धा कपूर ने स्त्री के साथ की बॉक्सऑफ़िस पर धमाकेदार वापसी !
दर्शकों के साथ-साथ फिल्म आलोचकों से प्रशंसा प्राप्त करने वाली स्त्री और राज़ी दोनों ही फ़िल्मे बॉक्स ऑफिस पर एक समान ट्रेंड दिखा रही हैं, और इसी के साथ एक बार फिर श्रद्धा और आलिया एक ही नाव में सवार है ।
















