Shoojit

निर्देशक शूजीत सरकार की अमिताभ बच्चन अभिनीत, महिलाओं के सशक्तिकरण से ओतप्रोत असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित फ़िल्म पिक जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है । जहां फ़िल्म की टीम इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं वहीं दूसरी तरफ़ शूजीत सरकार ने अपनी आगामी फ़िल्म की एक रुपरेखा प्रस्तुत कर दी ।

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में फ़िल्ममेकर शूजीत सरकार ने अपनी आगामी फ़िल्म के बारें में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि उनकी अगली फ़िल्म स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित होगी । निर्देशक-निर्माता शूजीत सरकार ने लगभग एक साल पहले, एक फ़िल्म का ऐलान किया था जो कि 1911 फुटबॉल पर आधारित होगी लेकिन लगता है ये फ़िल्म अभी होल्ड पर रख दी गई है । जॉन अब्राहिम के साथ चल रहे मुद्दों की अफ़वाहों का खंडन करते हुए शूजीत ने बताया कि उनका और जॉन का फ़ुटबॉल पर आधारित फ़िल्म के लिए सहभागिता एकदम अखंड है लेकिन उनकी ये महत्वाकांक्षी फ़िल्म तभी संभव है जब उन्हें कोई अच्छी सी स्क्रिप्ट और कास्टिंग मिले । इस वजह से शूजीत अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फ़िल्म पिंक और स्वतंत्रता आंदोलन पर बेस्ड आगामी फ़िल्म, जिसका नाम अभी तय नहीं है , पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं ।

हालांकि फ़िल्म की कास्टिंग अभी अभी तक फ़ाइनल नहीं की गई है लेकिन सुनने में आया है कि इस फ़िल्म की शूटिंग अगले साल मार्च-अप्रैल तक शुरू हो जाएगी ।