
ये जानकारी हमने आपको पहले ही दे दी थी शाहरुख खान ने फ़िल्म निर्देशक आनंद एल राय की अगली फ़िल्म साइन की है, जिसमें वो एक बौने का किरदार अदा करेंगे । इस बिना नाम वाली फ़िल्म के बारें में नवीनतम जानकारी ये है कि इस फ़िल्म की शूटिंग इस साल के दिसंबर से शुरू हो जाएगी ।
फ़िल्म के बारें में बात करते हुए आनंद एल राय ने कहा कि, यह फ़िल्म अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि फ़िल्म का कंटेट, कहानी बहुत ही अलग प्रकार की है । जब उनसे फ़िल्म की हीरोइन के बारें में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, फ़िल्म की हीरोइन के बारें में एक महीने के अंदर पता चल जाएगा ।
शाहरुख के साथ आनंद एल राय की ये फ़िल्म रेड चिलीज और इरोज इंटरनेशनल द्दारा प्रोड्यूस की जाएगी ।
















