Ae-Dil-Hai-Mushkil-7

करण जौहर राहत की सांस सांस ले सकते हैं, कम से कम अभी के लिए ! हालांकि फ़िल्म में पाकिस्तानी कलाकार की उपस्थिती को लेकर करण जौहर की मुश्किल अभी कम नहीं हुई है लेकिन सेंसर बोर्ड ने करण जौहर को राहत दे दी है । गौरतलब है कि सीबीएफसी (फिल्म प्रमाणन सेंसर बोर्ड) ने बुधवार के दिन करण की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल को यूए सर्टिफिकेट (वयस्कों के साथ बच्चों द्वारा देखने के लिए फिट) दे दिया है ।

लेकिन फ़िल्म ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर के बीच फ़िल्माए गए कम से कम तीन अंतरंग दृश्यों को निकाल दिया गया ।

करीबी सूत्रों के मुताबिक, "सेंसर द्दारा ऐ दिल है मुश्किल को देखने के लिए करण जौहर व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए । वह यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि एक भी पल के साथ कोई छेड़छाड़ न हो । हालांकि, सेंसर बोर्ड के सदस्यों ने इस फ़िल्म के परिपक्व विषय और उच्च स्तर का सौंदर्यीकरण को खूब सराहा लेकिन रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच हुए कुछ अंतरंग दृश्यों पर आपत्ति जताई । करण ने जाहिर तौर पर कटौती के खिलाफ एक साहसपूर्ण लड़ाई लड़ी । उन्होंने तर्क दिया कि ये सीन फ़िल्म का मुख्य हिस्सा हैं । लेकिन सेंसर बोर्ड अड़ा रहा । करण अंत में नरम पड़ गए और उन्हें सेंसर बोर्ड के सामने घुटने टेकने पड़े । फ़िल्म में से तीन अंतरंग दृश्य,जिसमें से एक को फ़िल्म के ट्रेलर में भी दिखाया गया, फ़िल्म में से हटा दिए गए हैं ।”