Ranbir-Kapoor

काफ़ी लंबे समय से स्क्रिप्ट पर काम कर रहे फ़िल्म मेकर अयान मुखर्जी फ़ाइनली अपनी आगामी फ़िल्म ड्रैगन के साथ पूरी तरह से तैयार हैं । रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत अयान मुखर्जी की सुपरहीरो फ़िल्म ड्रैगन एक एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म होगी ।

कुछ महीने पहले, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस फ़िल्म की वर्कशॉप शुरू करने के लिए लंदन में मिले थे । पहली बार किसी एक्शन फ़िल्म में काम कर रहे रणबीर मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग भी ले रहे हैं । यह फ़िल्म इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है । क्योंकि अयान अभी तक फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और प्रोडक्शन की तैयारी कर रहे हैं इसलिए ड्रैगन की शूंटिंग मई 2017 से शुरु होगी ।

गौरतलब है कि इस फ़िल्म में रण्बीर कपूर एक सुपरहीरो के एक अलग किरदार में दिखेंगे । ड्रैगन के मेकर्स ने हाल ही में रणबीर कपूर के सुपरहीरो लुक को फ़ाइनल किया है । और कयास लगाए जा रहे हैं कि आलिया भट्ट इस फ़िल्म में एक महिला सुपरहीरो बनेंगी । हालांकि अभी फ़िल्म के मेकर्स ने इस बारें में कुछ नहीं कहा है । ड्रैगन को फ़ोक्स स्टार स्टीडियो के सहयोग से धर्मा प्रोडक्शन द्दारा प्रोड्यूस किया जाएगा ।