शाहिद कपूर और मीरा राजपूत प्राउड पेरेंट्स है, बेस्ट फ़्रेंड्स है और परफ़ेक्ट जीवन साथी है । भले ही मीरा राजपूत फ़िल्म इंडस्ट्री से बाहर की हो, लेकिन वह अपने सुपरस्टार पति शाहिद कपूर की पत्नी होने के स्टारडम को बखूबी हैंडल करती है । शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अपनी प्यारी सी बेटी मीशा कपूर को काफ़ी अच्छे से संभालते है । और उनकी इसी बात से जानी-मानी लेखिका शोभा डे काफ़ी प्रभावित हो गई है ।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अपनी बच्ची को संभालने के लिए नैनी की मदद नहीं लेते
सेलिब्रिटी कॉलमिस्ट शोभा डे ने हाल ही में एक फ़्लाइट में कपूर फ़ैमिली से टकरा गई वहां उन्होंने ऐसा कुछ देखा जिसने उन्हें ये बोलने के लिए मजबूर कर दिया । शोभा डे ने शाहिद और मीरा की तारीफ़ करते हुए कहा कि, शाहिद और मीरा अपनी बच्ची मीशा का लालन-पालन बहुत सामान्य तरीके से कर रहे है और बेटी को पालने के लिए किसी नैनी की मदद भी नहीं ले रहे है । शोभा की इस बात का इशारा सीधा-सीधा करीना कपूर खान और करण जौहर की तरफ़ जा रहा है ।
यह भी पढ़ें : श्रीदेवी के निधन पर शोभा डे अपने असंवेदनशील ट्वीट से हुईं ट्रोल
इसके अलावा शोभा ने करण के अनमोल जुड़वा के बारें में भी बोला कि उन्हें भी वेल ड्रेस्ड और अंग्रेजी बोलने वाली नैनी संभालती है । अब ये देखना दिलचस्प होगा कि शोभा के इस कमेंट पर करीना और करण क्या कहते है ।
















