शनिवार की रात दुबई के एक होटल के कमरे में बाथटब में डूबने से बॉलिवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हो गया । श्रीदेवी के आक्समिक निधन से हर कोई सदमे में है । कल अभिनेत्री का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया । श्रीदेवी को उनके सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया । इस वजह से उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई । अंतिम संस्कार से पहले अभिनेत्री का पार्थिव शरीर अंधेरी के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया । श्रीदेवी को भावभीनी श्रद्धांजली देने लिए सितारों का हुजुम उमड़ पड़ा । जब पूरा देश श्रीदेवी को खोने का शोक मना रहा था उस वक्त भूतपूर्व फ़िल्म पत्रकार शोभा डे ने श्रीदेवी के निधन पर ट्विटर पर ऐसा कुछ लिखा जिसकी वजह से उनकी जमकर आलोचना हुई ।

शोभा डे ने किया विवादित ट्वीट
ऐसा पहली बार नहीं है जब शोभा डे अपने विवादित बयानों के कारण ट्रोल की गई हो । वह पहले भी संवेदनशील मुद्दे पर विवादित टिप्पणी देकर आलोचना की शिकार हो चुकी है । शोभा ने ट्वीट कर लिखा, "विडंबनाओं की विडंबना । दिवा की शोक सभा जिस जगह रखी गई उसका नाम सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब था'' Irony of ironies. A Diva’s condolence meeting at a venue named ‘ Celebration Sport’s Club.”
शोभा डे का इस संवेदनशील घड़ी में ऐसा कमेंट करना लोगों को नागवार गुजरा । वैसे आपको बता दें कि इस मेमोरियल हॉल को बुक करने की वजह ये थी कि यह लोखंडवाला स्थित श्रीदेवी के घर ग्रीन एकड़ के बहुत नजदीक है ।
यह भी पढ़ें : RIP श्रीदेवी : जाह्नवी कपूर के लिए 7 मार्च सबसे उदासी भरा जन्मदिन होगा
जैसे ही शोभा डे अपने इस ट्वीट पर ट्रोल होने लगी, उसके बाद उन्होंने अपना ट्वीट अपने ट्विटर अकाउंट से हटा लिया ।
हम वास्तव में आशा करते हैं कि मीडिया और लोगों को बड़े पैमाने पर श्रीदेवी के निधन पर उल्टे-सीधे कमेंट करने से खुद को रोकना चाहिए और श्रीदेवी की आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना करनी चाहिए ।
















