1031577963

हाल ही में सोनू सूद ने अपने प्रोडक्शन की पहली फ़िल्म तूतक तूतक तूतिया का ट्रेलर लॉंच किया । इस फ़िल्म में तमन्ना भाटिया और प्रभु देवा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । जब ट्रेलर को देखा तो उसमें एक जानी-पहचानी आवाज़ सुनाई दी,और वो आवाज किसी और की नहीं बल्कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की थी ।

शाहरुख खान और सोनू सूद ने साल 2014 में आई फ़राह खान की फ़िल्म हैप्पी न्यू ईयर में एक साथ काम किया था । और तब से ये दोनों काफ़ी अच्छे दोस्त बन गए हैं ।  इसलिए जब सोनू ने इस फ़िल्म को बनाने का फ़ैसला किया तो सोनू ने इस फ़िल्म के बैकग्राउंड में फ़िल्म को बयां करने वाले के रूप में शाहरुख खान को रखने का फ़ैसला किया ।

ट्रेलर लॉंच के दौरान सोनू ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि, वह चाहते थे कि शाहरुख खान इस फ़िल्म का हिस्सा बनें । जब शाहरुख खान प्राग में इम्तियाज अली की आगामी फ़िल्म रिंग की शूटिंग़ के लिए जा रहे थे तब सोनू ने शाहरुख से फ़िल्म क वाचक बनने का निवेदन किया और शाहरुख आसानी से सहमत हो गए । लेकिन पहले से की गई काम की प्रतिबद्धता के चलते वह इसे समय पर नहीं कर सके । इसलिए शाहरुख ने पहल करते हुए प्राग के एक स्टूडियो में गए और वहां जाकर सोनू की फ़िल्म के लिए अपनी आवाज़ रिकॉर्ड की और फ़िर उसे सोनू की फ़िल्म की टीम को भेज दिया । शाहरुख की इस उदारता से सोनू बहुत खुश हुए ।

निर्देशक विजय की आगामी फ़िल्म तूतक तूतक तूतिया 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।