
एयर चाइना ने एक नस्लवादी विज्ञापन को अपनी मैगज़ीन में एक लेख छापकर एक बड़े विवाद को जन्म दे दिया है । दरअसल एयर चाइना की एक मैग्जीन ने अपने विजिटर्स को चेतावनी जारी करते हुए सलाह दी है कि वे लंदन में भारतीय, पाकिस्तानी और अश्वेत लोगों से बचकर रहें । इस लेख में यात्रियों को लंदन में विशिष्ट क्षेत्रों सहित भारत, पाकिस्तान और काले लोगों से सुरक्षित्र रहने और दूर रहने के लिए सचेत किया है ।
एयर चाइना की विंग्स ऑफ चाइना में लंदन की यात्रा के संबंध में एक लंबा लेख छपा है । इसमें लिखा है , यात्रा के लिए लंदन एक सुरक्षित स्थान है लेकिन उन इलाकों में प्रवेश करते समय सावधानियां बरतने की आवश्यकता है जहां मुख्य रूप से भारतीय, पाकिस्तानी और अश्वेत लोग निवास करते हैं । परामर्श में कहा गया है, हम यात्रियों को रात में अकेले बाहर नहीं निकलने की सलाह देते हैं और महिलाएं यात्रा करते समय हमेशा किसी अन्य व्यक्ति को साथ लेकर निकलें ।
दुनियाभर में एयर चाइना के इस लेख की निंदा की जा रही है इसमें हमारे कुछ बॉलीवुड सितारें भी शामिल हैं जो सोशल मीडिया के जरिए इस लेख की तगड़ी आलोचना कर रहे हैं ।
अर्जुन कपूर : "These people deserved to be punished for such offensive point of views being fed to the general public!!!"
ऋषि कपूर : "We,Indians and Pakistanis need to sue Air China for maligning us.Chinatown, Gerrard Street,London W1 never safe."
फ़रहान अख्तर : "WTF..!!! #AirChina.. Really????"
नस्लीय कलंक के बाद एयर चाइना की विमान पत्रिका विंग्स ऑफ चाइना के प्रकाशक ने अपने इस लेख के लिए माफ़ी मांगी और कहा कि ये उस मैगजीन का विचार कभी नहीं था बल्कि मैगजीन के एडिटर की गलती है ।
















