बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख़ खान ने हिंदी सिनेमा को ऐसी फ़िल्में दी है जो हमेशा यादगार रहने वाली है । शाहरुख़ के रोमांस से लेकर डायलॉग लोगों के दिलों-दिमाग़ पर छाए हुए हैं । शाहरुख़ के ऐसे ही एक डायलॉग ने एक बिज़नेसमैन की ज़िंदगी बदल दी । शाहरुख खान के 57वें जन्मदिन पर भारतीय उद्योगपति वेदांता के फाउंडर और चेयरपर्सन अनिल अग्रवाल ने फ़िल्म ओम् शांति ओम के उस डायलॉग को याद किया जिससे प्रेरित होकर उन्होंने बड़ी Cairn डील फाइनल की थी ।

शाहरुख़ खान के डायलॉग ने बदली ज़िंदगी
वेदांता के फाउंडर और चेयरपर्सन अनिल अग्रवाल ने शाहरुख़ को उनके 57वें जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए, साल 2017 में उनकी फ़िल्म आई ओम शांति ओम के उस डायलॉग को अपनी प्रेरणा बताया जो उनके साथ हमेशा रहता है ।
अनिल अग्रवाल ने ट्विटर पर शाहरुख के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है… मेरा Cairn को हासिल करने का सपना उन्हीं दिनों पूरा हुआ था, जब 'Om Shanti Om' फिल्म ने अपना जादू सुनहरे पर्दे पे दिखाया । ओम शांति ओम की रिलीज के बाद शाहरुख का डायलॉग मेरे अंदर समा गया… बादशाह को जन्मदिन की बधाई ।
Agar kisi cheez ko dil se chaho toh puri kainaat usse tumse milane ki koshish mein lag jati hai...My dream of getting the bid for Cairn became a reality after release of Om Shanti Om…& this dialogue by @iamsrk has stuck with me since.
A very happy birthday to our Badshah... pic.twitter.com/A4xKEV1VP6
— Anil Agarwal (@AnilAgarwal_Ved) November 2, 2022
गौरतलब है कि ब्रिटिश कंपनी केयर्न एनर्जी को ही भारतीय जमीन पर अब तक की सबसे बड़ी तेल खोज का श्रेय जाता है, जो राजस्थान में स्थित है । हालांकि, कंपनी ने कंपनी ने अपनी भारतीय यूनिट, केयर्न इंडिया (Cairn India) को दिग्गज अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता ग्रुप को बेच दिया था । केयर्न इंडिया का 2017 में वेदांत के साथ विलय कर दिया गया था ।
वहीं शाहरुख़ के वर्क फ़्रंट की बात करें तो आज उनके जन्मदिन पर उनकी कमबैक फ़िल्म पठान का एक्शन-रोमांस और एंटरटेनमेंट से भरपूर टीज़र रिलीज़ हुआ है । इस फ़िल्म में शाहरुख़ के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नज़र आने वाले हैं ।
















