रनवे 34 के बाद एक बार फिर अजय देवगन के निर्देशन में बन रही भोला में एक नई स्टार की एंट्री हुई है । तमिल फिल्म कैथी हिंदी रीमेक भोला में साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल खास भूमिका में नज़र आएंगी । भोला के निर्माताओं ने अजय देवगन स्टारर भोला में अमाला पॉल को लेने की ऑफ़िशियल घोषणा की है 

 50b4e68c-6e5b-4a6c-af2d-bfe13f3df06a

अजय देवगन की भोला में अमाला पॉल

अमाला पॉल साउथ फिल्म मैना में अपनी परफॉर्मेंस की वजह से जानी जाती हैं । तमिल, मलयालम और तेलुगु फिल्मों में नज़र आईं अमाला की यह पहली हिंदी फ़िल्म है। कहा जा रहा है कि, अमाला फिल्म के अगले शेड्यूल में टीम से जुड़ेंगी, जो दिसंबर में शुरू होने की उम्मीद है ।

भोला में अजय के अलावा तब्बू भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी । भोला 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी ।