515075156

क्रिकेट और फ़िल्में , ये दोनों चीजें ही भारत और पाकिस्तान की जनता को एक साथ लेकर आती हैं । इस ईद के आने पर, हम सलमान खान और अनुष्का शर्मा अभिनीत फ़िल्म सुल्तान को न केवल भारत में बल्कि पाकिस्तान में भी रिलीज होते हुए देखेंगे ।

 

हालांकि, उस दिन भारत में ये फ़िल्म अकेली रिलीज होगी यानि इस के साथ और कोई फ़िल्म रिलीज नहीं होगी, वहीं दूसरी तरफ़ हमने सुना है कि सीमा पार,  सवाल 700 करोड़ डॉलर का नाम की स्थानीय फ़िल्म से सुल्तान प्रतिस्पर्धा का सामना करेगी । सरहद के पार रिलीज होने वाली फ़िल्म वहीं के बड़े कलाकारों से सजी हुई है जैसे , गुलाम मोइनुद्दीन, शामून अब्बासी, जावेद शेख, इस्माइल तारा, नैयर एजाज, इफ्तिखार ठाकुर और कई अन्य ।

 

हालांकि, हमारा ध्यान इस त्थ्य ने नहीं खींचा कि दोनों ही फ़िल्म बड़े कलाकारों से सजी हुई है, बल्कि इसके पीछे तथ्य ये है कि पाकिस्तान में स्क्रीन की संख्या कम से कम 100 स्क्रीन से भी कम की  है ।

 

पाकिस्तान में स्क्रीन की कम संख्या होने और विदेशी फ़िल्म होने के बावजूद सुल्तान को पाकिस्तान में 60% की स्क्रीन स्पेस मिली है जबकि उनकी स्थानीय फ़िल्म सवाल 700 करोड़ डॉलर का फ़िल्म को बाकी बची हुई 40% स्क्रीन स्पेस मिली ।

 

कुल मिलाकर, इस ईद पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल होना निश्चित है।