515056918

एक दिन पहले,  फ़िल्म की शूटिंग के दौरान कथित तौर पर अंगुठे में लगी चोट से घायल होने के बाद सैफ़ अली खान को मुंबई में एक उपनगरीय अस्पताल में भर्ती कराया गया । हालांकि, उपचार के एक दिन बाद, उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई ।

 

सैफ अली खान जाहिरतौर पर अपने होम प्रोडक्शन फ़िल्म जिसे कि अक्षत शर्मा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है, की शूटिंग कर रहे थे तभी उन्हें अंगुठे में चोट लग गई । हालांकि, उनकी बहन और अभिनेत्री सोहा अली खान ने कहा है कि सैफ़ को न केवल तुरंत अस्पताल (उपनगरीय मुंबई में कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल) ले जाया गया बल्कि सही समय पर चिकित्सा सहायता भी प्राप्त हुई ।  यद्यपि इसके लिए उन्हें एक मामूली सी सर्जरी से गुजरना पड़ा , लेकिन अब वो ठीक हो रहे हैं ।

 

वैसे, सैफ़ अली खान को अपनी पत्नी करीना कपूर और बाकी की टीम के साथ अस्पताल के बाहर चलते हुए देखा गया ।  सैफ़ अपनी पिछली फ़िल्म फ़ैंटम में नज़र आए थे और बहुत जल्द  सैफ़ को हॉलीवुड फ़िल्म शेफ़ के बॉलीवुड रीमेक में अभिनय करते हुए देखा जाएगा ।