जहां एक तरफ़, सलमान खान अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फ़िल्म टाइगर जिंदा है की रिलीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं और यह फ़िल्म कल सिनेमाघरों में रिलीज भी हो जाएगी वहीं अब हमने सुना है कि सलमान खान, जो दयालु और मदद करने वाले इंसान के लिए भी जाने जाते हैं, काम की तलाश में जुटे लोगों की मदद के लिए एक नए विचार को लेकर आए है ।

अपने फ़ाउंडेशन बीइंग ह्यूमन में काम चाहने वालों के लिए कई सारे कैम्पेन चलाने के बाद, अब हमने सुना है कि, सलमान खान ने अब अपने प्रोडक्शन हाउस, सलमान खान फ़िल्म्स (SKF) के बांद्रा ऑफ़िस में एक ड्रॉप बॉक्स रखने का फ़ैसला किया है । यह ड्रॉप बॉक्स उन लोगों के लिए है जिनके पास उनकी एक अनूठी कहानी है, ऐसे कंटेंट राइटर और निर्देशकों का स्वागत करेगा । एक बार SKF टीम इन कहानियों/स्क्रिप्ट को पढ़ेगी और फ़िर उसके बाद उन्हें बुलाया जाएगा जिसकी ये कहानी हो ।

SKF के करीबी सूत्र ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि, सलमान खान फिल्मों के अलावा अन्य माध्यमों के महत्व को समझते हैं । और उस ड्रॉप बॉक्स का मतलब न केवल उन लोगों के लिए रोजगार पैदा करना है जो इसके लायक हैं बल्कि उन विचारों को विकसित करने में भी मदद करता हैं जो उनके प्रोडक्शन हाउस के लिए अन्य रास्ते तलाशता है ।

एक लोकप्रिय दैनिक अखबार के लिए अपनी नई पहल के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि, जहां एक तरफ़ SKF की टीम सक्रिय रूप से नई प्रतिभा को भर्ती करने की कोशिश कर रही है,वहीं इस ड्रॉप बॉक्स का मतलब प्रतिभाशाली लोगों के लिए रोजगार पैदा करना है, और उन्हें इसे बड़ा बनाने का अवसर प्रदान करना है ।

फ़िल्मों की बात करें तो सलमान खान, अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फ़िल्म टाइगर जिंदा है में एक बार फ़िर अपनी एक था टाइगर है की अभिनेत्री कैटरीना कैफ़ के साथ नजर आएंगी । अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म कल सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है ।