salman khan

मुसीबतें मानो सलमान खान का पीछा ही नहीं छोड़ना चाहती है ।  अक्सर सलमान अपनी गलत बयानी के कारण खुद ही मुसीबत में फ़ंस जाते है ।  एक बार फ़िर सलमान खान जैसा अभिनेता सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लोगों के गुस्से का शिकार बन बैठा है । सलमान खान की एक टिप्पणी की वह एक बलात्कार हुई महिला जैसा महसूस कर रहे हैं (रेप्ड वुमन) जैसे ही सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल हुई , सब जगह मानो सलमान की आलोचनाओं की बाढ़ सी आ गई ।

 

दरअसल, सलमान खान, जो अपनी आगामी फ़िल्म सुल्तान के लिए ग्रुप इंटरव्यू दे रहे थे, तभी उनसे फ़िल्म और शूटिंग से जुड़ी बातें पूछी गई साथ ही इस फ़िल्म की शूटिंग करना उनके लिए कितना कठिन था , इसके जवाब में सलमान ने कहा कि जब मैं शूटिंग के बाद रिंग से बाहर आया करता था, मुझे रेप की शिकार महिला जैसा महसूस होता था... मैं सीधा चल भी नहीं पाता था ।

 

यद्यपि सलमान ने जैसे ही  रेप्ड वुमन बोला वैसे ही उन्होंने अपनी बात कोसुधारते हुए कहा कि ' मैं सीधा चल भी नहीं पाता था । मैं खाता था और तब प्रशिक्षण पर फ़िर से जाता था ।  जैसे ही सलमान का ये बयान सामने आया वैसे ही कुछ ट्विटर यूजर ,जिन्होंने  सलमान की टिप्पणी को  बहुत गलत करार दिया ।

 

@बीना_jon: क्या #सलमान खान ने खुद की एक बलात्कार हुई शिकार महिला से तुलना की है ? यह आदमी पूरी तरह से सुधबुध खो बैठा है ।

 

@UnSubtleDesi: बॉलीवुड में सब कुछ पर एक राय है । बस अपने में से एक के बीमार असंवेदनशीलता पर नहीं है .... @BeingSalmanKhan"

 

@MurgMakhaniRox: जब मैं शूटिंग के बाद रिंग से बाहर आया करता था, मुझे रेप की शिकार महिला जैसा महसूस होता था... भयानक शब्द!! #सुल्तान"

 

@17shahira:  प्रशंसकों का दावा है सलमान के बोल एक तुलना थे । कृपया खुद को रोकिए । यह सबसे घृणित तुलना थी । उसकी मूर्खता का  बचाव करना बंद करो ।

 

@Indialaws:  सलमान खान को अपना मुंह बंद रखना चाहिए । जब भी वह मुंह खोलते हैं गलत ही बोलते हैं । दयनीय बलात्कार सादृश्य ।

 

@DhruvDeshpunde: सलमान खान ने अपने शूटिंग शेड्यूल की तुलना एक बलात्कार का शिकार हुई महिला क्या महसूस करती है से कर दी । क्या ये बॉलीवुड में लता-सचिन के जोक से भी ज्यादा बदतर है ।

 

@varunvish87:  वाह @BeingSalmanKhan ने अपने शूटिंग शेड्यूल की तुलना शूटिंग के दौरान खुद एक बलात्कार का शिकार हुई महिला जैसा महसूस करते थे , क्या वह वास्तविक है ?? हास्यपद

 

@threeinchfooll:  मैं जानता हूं सलमान के प्रशंसक हैं  । लेकिन यदि सलमान के महिला प्रशंसक को इससे कोई आपत्ती नहीं है कि वह एक बलात्कार का शिकार हुई महिला जैसा महसूस करते थे, फिर तो मेरा दुनिया पर से विश्वास उठ जाएगा ।

 

@mallikataneja:  @BeingSalmanKhan नहीं जानते यदि आप यह नहीं जानते लेकिन बलात्कार वो नहीं जो हिंदी फ़िल्म में दिखाया जाता है । अपने ऊपर एहसान करने के लिए आप अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगे । . #salman

 

निर्देशक अली अब्बास जफ़र की फ़िल्म सुल्तान में सलमान खान, अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में नज़र आएंगे । यश राज फ़िल्म्स के बैनर तले बनी ये फ़िल्म ईद पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।