519742921

देश के नंबर 1 रियलिटी शो बिग बॉस का पेरेंट चैनल भलई कलर्स हो सकता है । लेकिन सलमान खान ने एक बार फ़िर दिखा दिया कि वह उन सब के सबसे बड़े बॉस हैं । दरअसल चैनल का नियम है कि उसके लिए काम करने वाले कलाकारों को ये स्पष्ट रूप से मनाही है कि वे चैनल से विद्रोह करके अलग हुए कपिल शर्मा के कार्यक्रम से किसी भी रूप में जुड़े, लेकिन सलमान ने अपने घरेलू चैनल कलर्स के नियमों की अवहेलना करते हुए कलर्स के प्रतिद्वंद्वी चैनल माने जाने वाले सोनी एंटरटेनमेंट पर कपिल के शो में जाने का फ़ैसला किया ।

सलमान ने रविवार शाम को कपिल शर्मा के साथ अपना एपिसोड रिकॉर्ड किया ।

सलमान के इस साहसिक कदम से एक लंबे समय से चली आ रही अटकलों पर विराम लगेगा कि क्या सलमान खान अपनी रिलीज होने वाली फ़िल्म सुल्तान की खातिर दल बदल लेंगे ।

करीबी सूत्रों के मुताबिक, कोई भी सलमान को ये नहीं बता सकता कि उन्हें क्या करना है । यहां तक की कलर्स चैनल भी इस बात को अच्छी तरह जानता है । और किसी ने भी वास्तव में सलमान को ये नहीं कहा कि वह कपिल शर्मा के शो में नहीं जा सकते । हालांकि, सलमान 8 सालों से चैनल के साथ जुड़े हुए हैं और चैनल के फ़्लैगशिप शो बिग बॉस की मेजबानी कर रहे हैं, इस नाते ये माना गया कि सलमान को कलर्स के अलिखित नियम का पता होगा । चैनल से किसी भी कलाकार को कपिल के शो पर जाने की अनुमति नहीं है ।

कुछ दिन पहले जब सलमान ने कलर्स पर भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक के साथ कॉमेडी नाइट्स लाइव के एपिसोड को रिकॉर्ड किया तब ये पक्की खबर आ रही थी कि सलमान खान कपिल के शो से दूरी बना रहे थे ।

हालांकि, कपिल के शो से जुड़े एक सूत्र ने दूसरे प्रकार से इसकी पुष्टि की । सलमान खान ने हमारे साथ रविवार को एपिसोड रिकॉर्ड किया । हमारे कार्यक्रम के एक भाग के रूप में हमने उनके साथ केबीसी की मजाकिया नकल भी की । जहां तक कपिल के शो पर दिखने के खिलाफ तथाकथित फरमान है, भाई अपने नियम खुद बनाते हैं ।

अब ये देखना वाकई दिलचस्प होगा कि क्या कलर्स चैनल सलमान खान के खिलाफ़ चैनल के नियमों की अवहेलना करने के लिए कोई कार्यवाही करता है । कुछ सप्ताह पहले ही जब मीका सिंह, जो कि कॉमेडी नाइट्स लाइव के जज हैं, अपने दोस्त कपिल शर्मा के शो में चले गए थे जिस पर चैनल काफ़ी नाराज हुआ और उनके खिलाफ़ सख्त कदम उठाया ।