519411822

आमिर खान, जिन्हें विवादों से दूर रहने के लिए जाना जाता है, ने लगता है सलमान खान विवाद पर बोलने का फ़ैसला कर लिया है । दंगल के पोस्टर के अनावरण पर प्रेस कॉंफ़्रेस के दौरान आमिर खान ने, सलमान खान के रेप्ड वुमन कमेंट पर वह क्या सोचते हैं के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए, आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी ।

आमिर खान ने कहा, मैं मीडिया रिपोर्टों को मानते हुए यही कहूंगा कि मुझे लगता है उन्होंने जो कहा वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील था । मैं कौन होता हूं उन्हें सलाह देने वाला । सलमान खान की सुल्तान और अपनी आगामी फ़िल्म दंगल पर आगे बात करते हुए आमिर ने कहा, मैंने सुल्तान के साथ किसी भी समानता पर गौर नहीं किया है । दोनों फ़िल्मों में जो कॉमन है वह है पहलवानी, फ़िल्म बहुत रोमांचक है और अद्भुत लग रही है । आशा है कि इसे बड़ी सफलता मिले ।

दंगल पर बात करते हुए आमिर ने कहा, दंगल जिस सोच को बढ़ावा देती है कि वह है कि लैंगिक समानता होनी चाहिए, सभी बाधाओं के खिलाफ लड़े । इसकी कहानी बहुत प्रेरणादायक है ।

दंगल, जिसका पोस्टर आज ही रिलीज हुआ, पहलवान महावीर सिंह फ़ोगट की कहानी को दर्शाती है । नितिश तिवारी द्दारा निर्देशित फ़िल्म दंगल 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।