Salman-Khan-1

सलमान खान के पिता सलीम खान फ़िल्म इंडस्ट्री, देश और दुनिया भर की घटनाओं के बारें में खुलकर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं । इन सबके बीच सलीम खान अपने बेटे सलमान खान के समर्थन में भी खुलकर सामने आते हैं । और एक बार फ़िर सलीम खान अपने बेटे सलमान खान के समर्थन में खड़े हुए हैं जब सचमुच हर कोई उनके खिलाफ़ हो गया है उस समय सलीम खान अपने बेटे के पक्ष में बोलते हुए नजर आए ।

कुछ दिन पहले, असदुद्दीन ओवैसी, जो एक भारतीय नेता हैं और ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल (AIMIM) के मुखिया हैं, एक न्यूज चैनल के एक बहस के कार्यक्रम में शरीक हुए । कार्यक्रम में बहस के दौरान ओवैसी ने अभिनेता सलमान खान के खिलाफ़ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया । सलीम खान को ये नागवार गुजरा और उन्होंने सोशल मीडिया के सहारे ओवैसी को खूब खरी खोटी सुनाई । सलीम खान ने एक के बाद एक पांच ट्वीट कर ओवैसी द्वारा सलमान के लिए ख़राब भाषा का इस्तेमाल करने की आलोचना की । सलीम खान ने अपने ट्वीट में कहा है कि ओवैसी मुसलमानो के स्वयंभू नेता बने बैठे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुन्नस वह सलमान पर निकालते हैं ।

ऐसा पहली बार नहीं है जब सलीम खान ने सलमान खान के आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब दिया है इससे पहले भी कई मर्तबा सलीम खान सलमान खान के बचाव में सामने आए हैं ।