कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना, माई नेम इज कहना और ऐ दिल है मुश्किल है जैसी बेहतरीन फ़िल्में देने वाले करण जौहर इस बार लेकर आए हैं रोमांटिक-इमोशनल ड्रामा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में नज़र आए हैं । इसके अलावा फ़िल्म में धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन भी अहम भूमिका में नज़र आईं है । फ़िल्म दर्शकों को लुभा रही है नतीजतन फ़िल्म शुरुआती दिनों से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है । फ़िल्म क्रिटिक्स और दर्शकों द्वारा मिले पॉजिटिव फ़ीडबैक से फ़िल्म अपने पहले वीकेंड अच्छी कमाई करने में कामयाब हुई और साल 2023 की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बनकर उभरी ।

बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
फ़र्स्ट वीकेंड पर कुल 45.90 करोड़ रू की कमाई करने वाली रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने अपनी रिलीज़ के चौथे दिन यानी फ़र्स्ट मंडे 7.02 करोड़ रू और पाँचवें दिन यानी फ़र्स्ट मंगलवार को 7.30 करोड़ रू की कमाई की । नतीजतन महज़ चार दिनों में 50 करोड़ का आँकड़ा पार कर चुकी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पाँच दिनों में अब तक कुल 60.22 करोड़ रू की कमाई कर चुकी है ।
ये कहना ग़लत नहीं होगा की फ़िल्म को दर्शकों से काफ़ी पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिल रही है इसलिए फ़िल्म का कारोबार वीकडेज़ में भी उतना डाउन नहीं हुआ । ट्रेड एक्सपर्ट उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले दिनों में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में और भी ज्यादा उछाल देखने को मिलेगा और फ़िल्म अपने फ़र्स्ट वीक तक आसानी से 100 करोड़ का आँकड़ा पार कर लेगी ।
















