अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की ओह माय गॉड 2 यानी OMG 2 को सेंसर बोर्ड से भी रिलीज के लिए मंज़ूरी मिल गई है । और इसलिए अब मेकर्स ने OMG 2 के ट्रेलर लॉन्च की भी पूरी तैयारी कर ली है । मेकर्स बुधवार यानी 2 अगस्त को OMG 2 के ट्रेलर रिलीज़ करने वाले थे लेकिन अब ये 2 अगस्त की जगह 3 अगस्त को सुबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा । जाने-माने प्रोडक्शन डिजाइनर और आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई के दुखद निधन से अक्षय कुमार गहरे सदमे में हैं और इसलिए उन्होंने आज अपनी फ़िल्म के  ट्रेलर लॉन्च को टाल दिया ।

नितिन देसाई के निधन से दुखी अक्षय कुमार ने पोस्टपोन किया OMG 2 का ट्रेलर लॉन्च ; अब इस दिन होगा रिलीज

नितिन चंद्रकांत देसाई के निधन से दुखी अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर नितिन देसाई के दुखद निधन पर दुख जताते हुए लिखा, “नितिन देसाई के निधन के बारे में जानकर दुख हो रहा औय यकीन नहीं हो रहा है । वह प्रॉडक्शन डिजाइन के दिग्गज थे और हमारे सिनेमा जगत का एक बड़ा हिस्सा थे । उन्होंने मेरी कई फिल्मों में काम किया है, ये यह बहुत बड़ा नुकसान है । उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके सम्मान में हम आज ओएमजी 2 का ट्रेलर रिलीज नहीं कर रहे हैं।  अब इसे कल सुबह 11 बजे रिलीज करेंगे । ओम शांति ।

अगस्त को सुबह 4.30 बजे नितिन देसाई ने करजत के एनडी स्टूडियो में खुदकुशी कर ली । रिपोर्ट्स की मानें तो 57 साल के नितिन देसाई की ख़ुदकुशी करने की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है । नितिन देसाई ने हिंदी सिनेमा के कई बड़े डायरेक्टर्स की फिल्मों के सेट डिजाइन किये ज़िसमें संजय लीला भंसाली की हम दिल दे चुके सनम से लेकर देवदास जैसी फिल्मों के सेट और जोधा अकबर और सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो का सेट भी उन्होंने ही डिजाइन किया था । नितिन देसाई को चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है । आखिरी बार उन्होंने फिल्म पानीपत के लिए काम किया था ।

अक्षय कुमारयामी गौतम और पंकज त्रिपाठी की ओह माई गॉड 2 (OMG 2) को फ़ाइनली सेंसर बोर्ड यानी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसीने एडल्ट सर्टिफिकेट के साथ रिलीज के लिए मंज़ूरी दे दी है । इतना ही नहीं सीबीएफसी ने अक्षय कुमार की OMG 2 में एडल्ट सर्टिफिकेट के साथ 27 कट का भी आदेश दिया हैं ।  2 घंटे 36 मिनट लंबी ओह माई गॉड 2 कुल मिलाकरफिल्म के 13 मिनट सेंसर किए गए हैं ।  और अब फ़ाइनली फ़िल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है ।