अभी तक सभी लोग ये जान चुके होंगे कि, संजू के मेकर्स संजय दत्त की बायोपिक बनाने के लिए बड़े पैमाने पर रिसर्च के दौर से गुजरे है । हू-ब-हू संजय दत्त जैसे बॉडी ट्रांसफ़ोर्म से लेकर फ़िल्म के अन्य किरदारों तक, संजू के मेकर्स ने हर चीज का बारीकी से ख्याल रखा है । रणबीर कपूर ने संजय दत्त के किरदार में समा जाने के लिए अपने आप को पूरी तरह से उसमें डूबो दिया जिसका परिणाम फ़िल्म के ट्रेलर में देखने को मिला । फ़िल्म के सभी अहम किरदारों के खुलासे के बाद अब सामने आया है संजय दत्त की जिंदगी में अहम रोल निभाने वाली उनकी बहन प्रिया दत्त के किरदार का जिसे दक्षिण की अभिनेत्री अदिति सिया निभाती हुई नजर आएंगी ।

संजू में प्रिया दत्त बनी साउथ एक्ट्रेस अदिति सिया के लिए रणबीर कपूर की बहन बनना रहा मुश्किल

अदिति गौतम उर्फ अदिति सिया ने प्रिया दत्त के किरदार को पूरी तरह अपने अंदर समा लिया जिस पर खुद प्रिया दत्त ने भी अपनी सहमति जताई ।

प्रिया दत्त का किरदार निभाना अदिति सिया के लिए काफ़ी मुश्किल भरा था

संजू में अपने रोल के बारें में बात करते हुए अदिति ने खुलासा किया कि, उन्हें प्रिया दत्त का किरदार निभाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी करनी पड़ी थी । अदिति ने बताया कि उनके लिए ये किरदार निभाना काफ़ी मुश्किल था क्योंकि, वह असल जिंदगी में कभी भी प्रिया दत्त से नहीं मिली थी । अपने किरदार की तैयारी में अदिति ने सिमी ग्रेवाल के शो को देखा जिसमें प्रिया दत्त ने इंटरव्यू दिया था और वहीं से उन्होंने प्रिया की भाव-भंगिमाओं को कैच किया ।

संजू में प्रिया दत्त बनी साउथ एक्ट्रेस अदिति सिया के लिए रणबीर कपूर की बहन बनना रहा मुश्किल

फ़िल्म से जुड़े सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि, ''बहुत से लोग नहीं जानते लेकिन राजू सर (निर्देशक) ने प्रिया को आदिती की लुक टेस्ट की तस्वीरें भेजीं थी ।" वहीं दूसरी तरफ़, आदिति ने रणबीर कपूर के साथ काम करने के अपने अनुभव को भी शेयर किया । यह जानते हुए कि, इस फ़िल्म में उन्हें रण्बीर की बहन का किरदार अदा करना है, जबकि रणबीर उनकी दिल की धड़कन है, काफ़ी मुश्किल भरा रहा । हालांकि सिया ने रणबीर के अभिनय कौशल को खूब सराहा । "रणबीर एक ऐसे व्यक्ति है जो हर दृश्य को एक अलग आयाम देते है ।''

यह भी पढ़ें : रणबीर कपूर अभिनीत संजू के ये 7 डायलॉग आपको झकझोर कर रख देंगे

संजू में संजय दत्त के माता-पिता का किरदार मनीषा कोईराला [नरगिस दत्त] और परेश रावल [सुनील दत्त] निभा रहे है । फ़िल्म में दिया मिर्जा संजय की वर्तमान पत्नी मान्यता दत्त का किरदार निभा रही है जबकि सोनम कपूर संजय की लव इंटरेस्ट में से एक का किरदार निभा रही है । वहीं अनुष्का शर्मा बायोग्राफ़र, करिश्मा तन्ना माधुरी दीक्षित के रूप में दिखाई देंगी । यह फ़िल्म इसी हफ़्ते 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।