पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के पक्ष में बोला गया बयान नवजोत सिंह सिद्धू को इतना भारी पड़ा कि उन्हें अपने लोकप्रिय शो, द कपिल शर्मा शो, से हाथ धोना पड़ा । पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद जहां हर कोई आक्रोशित था वहीं सिद्धू पाकिस्तान के लिए थोड़े नरम नजर आए और उन्होंने कहा कि, कुछ लोगों की वजह से क्या आप पूरे मुल्क को गलत ठहरा सकते हैं और क्या एक इंसान को दोषी ठहरा सकते हैं ? बस फ़िर क्या था, सिद्धू का ये बयान हंगमा बनकर सामने आया और लोगों ने जल्द से जल्द क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू को कपिल शर्मा के शो से बेदखल करने की मांग की ।

और सोनी चैनल ने बढ़ता हंगामा देख सिद्धू को शो से बाहर कर दिया और उनकी कुर्सी पर अर्चना पूरनसिंह को बैठा दिया । और अब अर्चना ने खुद इस बात की तस्दीक कर दी है कि वह द कपिल शर्मा शो का हिस्सा बनने जा रही है ।

तो क्या वाकई, कपिल शर्मा के शो में अब सिद्धू की 'ठोको ताली' के बजाए अब अर्चना पूरन सिंह के ठहाके सुनाई देंगे ?

अर्चना पूरन सिंह ने कपिल शर्मा के साथ शुरू की शूटिंग

गौरतलब है कि अर्चना ने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है । अर्चना ने बुधवार रात को शो के होस्ट कपिल के साथ एक एपिसोड की शूटिंग की । वहीं नवजोत सिंह सिद्धू के बचाव में आए कपिल शर्मा को भी लोगों की ट्रोलिंग का जमकर सामना करना पड़ा था । अर्चना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, उन्हें पता नहीं है कि वह नवजोत सिंह सिद्धू के बदले में आई है या नहीं है लेकिन चैनल उन्हें यह उत्तर दायित्व देता है तो वह इसे निभाने के लिए सक्षम है ।

अर्चना और कपिल की बॉंडिग पुरानी है

अर्चना ने कपिल के साथ अपनी कमाल की बॉन्डिंग का एक फोटो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है । बता दें कि इससे पहले अर्चना कॉमेडी सर्कस, जिसमें कपिल कॉमेडी करते थे, में भी बतौर जज नजर आ चुकी है । कपिल के साथ अपनी फ़ोटो शेयर करते हुए अर्चना ने लिखा, 'कपिल के साथ सेट पर! फन गैंग के साथ दोबारा वापसी...लाफ्टर किंग के साथ सेल्फी ब्रेक ।' कपिल के शो का हिस्सा बनकर अर्चना बेहद खुश हैं ।

यह भी पढ़ें : द कपिल शर्मा शो में सलमान खान की वजह से फ़िर होगा कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का मिलन

इतना ही नहीं कपिल का नवजोत सिंह सिद्धू को सपोर्ट करना अच्छा नहीं लगा और कपिल से नाराज होकर उनके फ़ैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया । इतना ही नहीं ट्विटर पर कपिल को भी बायकॉट करने की मुहीम सी छिड़ गई थी । लोगों ने न केवल कपिल बल्कि सोनी टीवी चैनल को भी धमकी दी थी कि यदि कपिल या सिद्धू को सपोर्ट किया जाएगा तो वह उनका चैनल भी बायकॉट कर देंगे ।