
सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा और अभिनेता पुलकित सम्राट की शादी को एक साल भी नहीं हुआ कि दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए । पुलकित-श्वेता के अलग होने की कई वजह सामने आई लेकिन अब दोनों की जुदाई के कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं । कुछ दिन पहले, पुलकित सम्राट ने श्वेता रोहिरा के मिसकैरेज वाले बयान पर खेद जताया था और कहा था कि ये खबरें बचकानी है और अब श्वेता इस मुद्दे पर खुलकर सामने आई हैं और अपने अभिनेता पति पुलकिस सम्राट और उनकी सह-कलाकार यामी गौतम के अफ़ेयर पर खुलकर बोली और कहा की यामी ही उनकी शादी टूटने की असली वजह है ।
श्वेता ने बताया कि पुलकित के व्यवहार में अचानक ही बदलाव आ गया, और एक दिन अचानक 23 सितम्बर उनके जन्मदिन पर पुलकित के दूर जाने की खबर आ गई । जब श्वेता ने उनसे दूर जाने का कारण पूछा तो वह लगातार इस मुद्दे से बचते रहे । काफ़ी दिनों तक श्वेता और पुलकित ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोला लेकिन इस बार श्वेता ने पुलकित और यामी गौतम के अफ़ेयर के बारें में खुलकर बोला । श्वेता ने खुलकर यामी पर आरोप लगाया की उनकी शादी टूटने की वजह यामी ही है और ये बात हर किसी को पता है कोई झूठ नहीं बोलेगा । दोनों के बारें में खुलकर बात करते हुए श्वेता ने बताया कि यामी उनकी मां की बिल्डिंग में ही रहती थी और अक्सर उनके घर उनके कुत्ते के साथ खेलने आया करती थी और यामी अपनी मां के घर की तरफ़ इशारा करके कहती कि मैं और पुलकित एक साथ वहां ढेर सारा समय बिताते हैं ।
शादी पर आगे बात करते हुए श्वेता ने और एक खुलासा किया की श्वेता और पुल्कित की शादी तो पांच साल पहले ही एक निजी कार्यक्रम के तहत हो गई थी लेकिन कुछ पारिवारिक समस्याओं के चलते वे इस शादी को ज्यादा बड़े स्तर पर आयोजित नहीं कर पाए लेकिन साथ ही वे दोनों इस शादी को भव्य स्तर पर आयोजित करने के उत्सुक नहीं थे । श्वेता ने माना कि साल 2014 में उनकी शादी एक बार फ़िर भव्य स्तर पर गोआ में आयोजित हुई जिसमें सब कुछ ठीक-ठाक रहा । श्वेता ने माना कि वह पुलकित के परिवार के हर रीति-रिवाज़ को फ़ोलो करती हैं यहां तक की वो पुलकित के लिए करवाचौथ का व्रत भी रखती है । लेकिन इन सबके बावजूद पुलकित ने अलग होने की इच्छा जाहिर की ।
















