
हाल में कई बॉलीवुड हस्तियों को सोशल मीडिया पर उनके फ़र्जी अकाउंट बनाकर उनकी पहचान का दुरुपयोग करने जैसी वारदातों का सामना करना पड़ा । अभी हाल ही में, निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला भी इस वारदात का शिकार बने । साजिद, जो सोशल मीडिया पर उनके इंडस्ट्री के दोस्तों से फ़र्जी अकाउंट द्दारा संपर्क के बाद एक अपराध का शिकार बने ।
काम में बेहद व्यस्त होने के चलते, साजिद नाडियाडावाला सोशल मीडिया पर ज्यादा समय नहीं गुजारते या यों कहें कि सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते । लेकिन कुछ दिन पहले जब उन्हें पता चला कि कोई उनका फ़र्जी फ़ेसबुक अकाउंट बनाकर उनके इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ लगातार चैट कर रहा है । दरअसल साजिद को इसकी जानकारी खुद उन दोस्तों ने दी जिनसे वो फ़र्जी अकाउंट वाला घंटों बात करता था । इतना ही नहीं साजिद ने खुलासा किया की वो पाखंडी न केवल उनके फ़र्जी अकाउंट से चैट करता था बल्कि ऑडिशन और लुक टेस्ट के लिए लोगों को आमंत्रित भी कर रहा था । जल्द ही घटना के बाद, साजिद ने सबसे पहले अपने सहयोगियों को ये स्पष्ट किया कि वह फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम जैसी किसी भी सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं ताकि वे सचेत हो जाएं और किसी की झूठी बातों में न आ जाएं और सुरक्षित रहें । साजिद का मानना है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ़ सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए । सजिद ने इस अपराध के खिलाफ़ साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है । इस पर आगे बात करते हुए साजिद ने पुलिस और साइबर सेल पर विश्वास दिखाते हुए कहा कि उन्हें इस वाबत जो भी आवश्यक लगेगा वो कदम वो उठाएंगे ।
हाउसफ़ुल 3 और बागी की जबरदस्त सफ़लता के बाद साजिद नाडियाडवाला जॉन अब्राहिम, वरुण धवन अभिनीत फ़िल्म ढिशूम के लिए पूरी तरह से तैयार हैं ।
















