822398851

खुद को ज्यादा से ज्यादा व्यस्त रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री, जो कि अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड डेब्यू फ़िल्म बेवॉच की शूटिंग खत्म करने के बाद अपने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको सीजन 2 की शूटिंग शुरू कर दी है । अपने व्यस्त शेड्यूल के बाद भी प्रियंका चोपड़ा ड्रीम टीम टूर में शामिल होंगी, जो कि कल से शुरू हो गया है ।

हमें पता चला है कि, प्रियंका ड्रीम टीम टूर म्यूजिकल कॉंसर्ट के फ़ाइनल में, जो कि न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाएगा, करण जौहर, वरुण धवन, कैटरीना कैफ़, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ परफ़ोर्म करती हुईं नजर आएंगी । ये ड्रीम टीम टूर अमेरिका के 5 शहरों में आयोजित किया जा रहा है । इस कार्यक्रम में प्रियंका अपनी बहन परिणीति के साथ अपने-अपने गाने ‘देसी गर्ल’ और ‘छोकरा जवान’ पर थिरकती हुईं नजर आएंगी ।