822377654

पहले हमने आपको बताया था कि असल जिंदगी में चाचा-भतीजा यानी अनिल कपूर और अर्जुन कपूर फ़िल्ममेकर अनीस बज़्मी की आगामी फ़िल्म मुबारका में चाचा-भतीजे के किरदार में नजर आएंगे । अब खबर है कि ये दोनों इस फ़िल्म में एक-दूसरे के साथ भिड़ेंगे ।

अनिल और अर्जुन परिवार के झगड़ालू सदस्यों के रूप में, जो कि लगातार एक-दूसरे के साथ शरारत करते रहते हैं, के रूप में नजर आएंगे । स्थिती आगे और भी बिगड़ जाती है जब एक परिवार के विवाह समारोह में उन्हें एक-दूसरे के विपरीत आवास दिया जाता है। फ़िल्म की कहानी शुरू होती है जब पंजाब में रहने वाले अर्जुन और अनिल को यूरोप में एक डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल होने के लिए निमंत्रित किया जाता है और दोनों को एक-दूसरे के आमने-सामने कमरे दिए जाते हैं, जहां एक-दूसरे से बेहतर होने की होड़ शादी की तैयारियों में हास्यप्रद हंगामा खड़ा कर देती है ।

मुबारका की शूटिंग नवंबर महीने से शुरू हो जाएगी । फ़िल्म मुबारका असल में अंग्रेजी फ़िल्म द बिग फ़ेट ग्रीक वेडिंग और नो एंट्री का मिलाजुला रूप है । इस फ़िल्म में रोमांस, कॉमेडी और एक भव्य भारतीय शादी देखने को मिलेंगी । ये फ़िल्म मुंबई, पंजाब के कुछ हिस्सों और या तो स्पेन या लंदन में शूट की जाएगी ।