सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग होना कोई नई बात नहीं है । सेलेब्रिटी से लेकर आम यूजर्स तक ट्रोलिंग का शिकार बन जाते हैं । और हाल ही में ट्रोलिंग का शिकार हुई बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा । दरअसल बर्लिन में पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान प्रियंका चोपड़ा का शॉर्ट ड्रेस पहनना कुछ लोगों को रास नहीं आया और जिसकी वजह से प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगीं । लेकिन अब प्रियंका ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया है ।

आपको बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा बर्लिन में अपनी पहली हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच के प्रमोशन में पहुंची हुई है और इसी दौरान प्रियंका को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो इन दिनों चार देशों की यात्रा पर हैं, से मुलाकात करने का मौका मिला । इस दौरान प्रियंका ने शॉर्ट ड्रेस पहनी । जैसे ही प्रियंका ने मोदी से मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट की वैसे ही वह ट्रोल होने लगीं । उनकी छोटी ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई ।

Legs for days.... #itsthegenes with @madhuchopra nights out in #Berlin #beingbaywatch

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

छोटी ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया आलोचना झेलने के बाद प्रियंका ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने ऐसी ड्रेस पहनी है जिसमें उनकी टांगे साफ नजर आ रही है और साथ में उनकी मां मधु चोपड़ा भी शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं ।

उम्मीद है प्रियंका के इस कदम से उनके आलोचक उनकी आलोचना करना बंद कर दें । आपको बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी है ।