
पंजाबी, भोजपुरी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स (पीपीपी) ने अब मराठी फ़िल्मों पर अपना ध्यान स्थानांतरित कर दिया गया है । प्रियंका ने कुछ दिन पहले ये घोषणा की थी कि उनके नवोदित मराठी प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली मराठी फ़िल्म वेन्टिलेटर की शूटिंग शुरू हो चुकी है । हाल ही में अमेरिका जाने से पहले, प्रियंका चोपड़ा ने अपने हिस्से का शूट, जो कि इस फ़िल्म में एक स्पेशल नंबर होगा, को खत्म करने का फ़ैसला किया ।
प्रियंका चोपड़ा, जिसने बाजीराव मस्तानी फ़िल्म में पेशवा की सर्वोत्कृष्ट महाराष्ट्रीयन पत्नी के रूप में, अपने शानदार रोल के लिए खूब वाहवाही बटोरी , ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन की आने वाली मराठी फ़िल्म वेंटिलेटर के लिए एक स्पेशल मराठी गीत को शूट किया । प्रियंका के मुताबिक ,रचनात्मकता चुनौतियां उन्हें और ज्यादा करने को प्रेरित करती हैं । प्रियंका ने उल्लेख किया कि, यद्यपि उन्होंने प्रोडक्शन में शाखाविस्तार किया है, वह वह अलग-अलग वर्ग में उभरना पसंद करती हैं । यह मराठी फ़िल्म, फ़रारी की सवारी बनाने वाले निर्देशक राजेश मापुसकर द्दारा निर्देशित की जा रही है और इस फ़िल्म में थिएटर और फिल्म कलाकारों में से कई कलाकार शामिल हैं
इस समय, प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको की शूटिंग पूरी करने के लिए अमेरिका रवाना हो चुकी हैं । लेकिन उससे पहले, प्रियंका ने स्प्ष्ट किया की वह हमेशा अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग के कार्यक्रम पर नजर रखती हूं, यहां तक की, तब भी जब वह विदेश में शूटिंग कर रही हों ।
















