568332451

ऐसा लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों खूब डिमांड में हैं । फ़िल्मे में अकेली भूमिका के लिए एक के बाद एक फ़िल्में साइन कर रहे सुशांत के पास इन दिनों बहुत सारी फ़िल्मों की लाइन लगी हुई है ।  हमें पता चला है कि, टी-सीरिज ने सुशांत सिंह राजपूत को उनके आगामी संगीत वीडियो में से एक वीडियो के लिए साइन किया है ।

इसके अलावा, सायशा सहगल, जो शिवाय फ़िल्म से अपना बॉलीवुड करियर शुरू कर रही हैं और इसमें वह अजय देवगन के अपोजिट नजर आएंगी , अपनी पहली फ़िल्म के रिलीज होने से पहले इस म्यूजिक वीडियो में सुशांत के साथ नजर आएंगी । ह्रितिक रोशन, इमरान हाशमी, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ़ से लेकर अनेक स्टार लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बने हैं । हालांकि, इस म्यूजिक वीडियो के बारें में अभी कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन फ़िर भी यह कहा जा रहा है कि इस रोमांटिक सिंगल म्यूजिक वीडियो में सुशांत और सायशा को प्रसिद्ध डांसर-कॉरियोग्राफ़ और एबीसीडी की अभिनेत्री रह चुकी लॉरेन गॉटलिब द्दारा कॉरियोग्राफ़ किया जाएगा ।

बेली और हिप-हॉप, लॉरेन की सबसे मजबूत नृत्य शैलियां रही हैं, डांसर से अभिनेत्री बनी लॉरेन, सायशा और सुशांत के साथ वर्कशॉप का भी आयोजन करेंगी । असल में लॉरेन को पहले इस वीडियो में आने का अवसर दिया गया था लेकिन उन्होंने पर्दे के पीछे रहते हुए कलाकारों को कॉरियोग्राफ़ करने की इच्छा को व्यक्त किया