851883996

विश्व प्रसिद्ध लेखक पाउलो कोएल्हो हमेशा शाहरुख खान के एक कट्टर समर्थक रहे हैं । पिछले साल  ब्राजील के उपन्यासकार पाउलो कोएल्हो ने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म माई नेम इज खान में शाहरुख के अभिनय की तारीफ़ करते हुए ये कहा था कि शाहरुख इस फ़िल्म के लिए ऑस्कर के हकदार थे ।

गौरतलब है कि, पिछले हफ़्ते शाहरुख खान को अमेरिका के लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया और फिर जांच के बाद उन्हें छोड़ दिया गया । इस मुद्दे पर पाउलो कोएल्हो ने ट्विट कर कहा, "It also happens in the masterpiece 'My name is Khan'. @iamsrk , we know that life imitates art".

लगता है शाहरुख खान  निश्चित रूप से अपने काम से  विश्व प्रसिद्ध लेखक को प्रभावित करने में कामयाब रहे ।