860114400

भारतीय संगीत को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर मजबूत पहचान दिलाने वाले महान संगीतकार और ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान को सोमवार के दिन अमेरिका तमिल संगम द्दारा तमिल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया । संयुक्त राष्ट्र महासभा चैम्बर में आयोजित कॉंसर्ट में ए.आर. रहमान की परफ़ोर्मेंस के बाद उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

कर्नाटक की महान  शास्त्रीय संगीत गायिका और भारत रत्न से अलंकृत एम एस सुब्बुलक्ष्मी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु ए आर रहमान अमेरिका में उपस्थित थे । इस अवसर पर ही रहमान को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया, अमेरिका तमिल संगम के अध्यक्ष प्रकाश स्वामी ने कहा, रहमान शांति, विनम्रता, और  चैरिटी का एक  मूर्त रूप हैं । रहमान इस सम्मान से बहुत अभिभूत हुए और इसके लिए संगम का आभार व्यक्त किया ।  सूरों के जादूगर कहे जाने वाले रहमान को संगीत में उनकी महारत के साथ ही उनकी विनम्रता के लिए भी जाना जाता है ।

गौरतलब है कि, रहमान ने हाल ही में ह्रितिक रोशन अभिनीत फ़िल्म मोहेंजो दारो में संगीत दिया । इतना ही नहीं, रहमान ने  जैमिन नाम का दूसरा प्रोजेक्ट भी शुरू कर दिया है, जिसमें वह यूट्यूब संगीतकारों जैसे सनम,  अर्जुन कानूनगो, श्रद्धा शर्मा इत्यादि के साथ  मिलकर काम करेंगे ।